• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने वाली मोहतरमा कौन हैं?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक लड़की ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जलते पोस्टर से सिगरेट जलाती नजर आई।

  • Saurabh | 12 Jan 2026 10:18 PM
खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने वाली मोहतरमा कौन हैं?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जलते हुए पोस्टर से सिगरेट जला रही थी। वहीं अब खबर आ रही है कि इस लडकी की पहचान कर ली गई है। इस लड़की का नाम मोर्टेशिया एडम्स है और उसने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर यही नाम का यूज किया है।

जानकारी के लिए बता दे कि मोर्टेशिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह खामेनेई को सुप्रीम लीडर नहीं मानती, बल्कि उनके अनुसार वह तानाशाह हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने वाली लड़की कहां रहती है?

खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने वाली लड़की मोर्टेशिया फिलहाल कनाडा में रहती हैं। उनका कहना है कि वह अपने ईरानी दोस्तों के लिए संदेश देना चाहती थीं कि भले ही वह भौतिक रूप से दूर हैं लेकिन उनकी आत्मा उनके साथ है। उनका यह काम दुनिया का ध्यान ईरान में महिलाओं और आम लोगों पर हो रहे अत्याचार की तरफ खींचने के लिए था।

क्यों जलाया पोस्टर

मोर्टेशिया ने बताया कि ईरान में खामेनेई की तस्वीर जलाना अपराध माना जाता है और इस पर सजा-ए-मौत भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह खामेनेई को सुप्रीम लीडर नहीं मानतीं और ईरान में महिलाओं के हालात बेहद कठिन हैं। उनका कहना था कि अगर महिलाओं को थोड़ी आजादी मिले तो वह दिखा दें कि उन्हें किन हालात से गुजरना पड़ता है।

हिजाब और ईरान में संघर्ष

मोर्टेशिया ने कहा कि उन्हें हिजाब से सख्त नफरत है। उन्होंने बताया कि एक दिन ईरानी पुलिस उनके घर आई, उनके पिता को धक्का देकर गिरा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन बाद रिहा होने के बाद उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया। सबसे पहले वे तुर्की गईं और फिर कनाडा का वीज़ा मिला।

डिजिटल ब्लैकआउट के बीच सच्चाई बताना

मोर्टेशिया ने आगे कहा कि ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट की वजह से दुनिया से संपर्क मुश्किल है। इसीलिए ईरान से बाहर रहते हुए ही लोग अपनी आवाज उठाते हैं और दुनिया को यह बताते हैं कि ईरान में नागरिकों और महिलाओं के साथ क्या हो रहा है।

संबंधित ख़बरें
Bangladesh Team

टी20 वर्ल्ड कप की सुरक्षा पर बांग्लादेश कर रहा था ड्रामा, ICC ने किया बेनकाब

CM Mann

पंजाब में स्टार्टअप्स को मिलेगा 20 लाख रुपये तक का फंड

 Lohri in Punjab

पंजाब में खुशियों की लहर: 5100 नवजात बेटियों को ‘धियां दी लोहड़ी’ में मिला विशेष सम्मान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home