• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

कोयला घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC के दफ्तर पर छापा, ममता बनर्जी सड़क पर उतरीं

ED Raid Coal Scam: 8 जनवरी 2026 को प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले के मामले में कोलकाता के I-PAC दफ्तर और प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की. ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं और आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केंद्रीय गृहमंत्री के इशारे पर की जा रही है.

  • Samachaar Desk | 08 Jan 2026 02:03 PM
कोयला घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC के दफ्तर पर छापा, ममता बनर्जी सड़क पर उतरीं

Koyla Ghotala: देश में एक बार फिर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. 8 जनवरी 2026 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में कोलकाता में बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के तहत राजनीतिक कंसल्टेंट कंपनी I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के दफ्तर पर छापेमारी की गई. इसके साथ ही I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर भी ED की टीम पहुंची.

इस छापेमारी ने तब और ज्यादा तूल पकड़ लिया, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला

ED की रेड के दौरान ममता बनर्जी खुद दस्तावेजों की फाइल हाथ में लेकर बाहर आईं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है. ममता ने सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि ED का इस्तेमाल विपक्षी दलों को दबाने के लिए किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि क्या ED का काम अब पार्टियों की हार्ड डिस्क, वोटर लिस्ट और चुनावी डेटा जब्त करना रह गया है? ममता ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव से पहले साजिश कर रही है.

TMC के IT सेल पर भी छापेमारी

ममता बनर्जी ने दावा किया कि ED सिर्फ I-PAC तक सीमित नहीं रही, बल्कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के IT सेल से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए जा रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह बीजेपी के दफ्तर पर इसी तरह छापा डलवाएं, तो केंद्र सरकार की क्या प्रतिक्रिया होगी?

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

I-PAC ऑफिस में नहीं मिली एंट्री

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को I-PAC के दफ्तर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. वह बिल्डिंग के बाहर ही खड़ी रहीं. I-PAC का ऑफिस 11वीं मंजिल पर स्थित है. इससे पहले ममता प्रतीक जैन के घर से कुछ फाइलें और लैपटॉप लेकर बाहर आई थीं, जिसे लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं.

बीजेपी का पलटवार

इस पूरे मामले पर बीजेपी की ओर से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल दे रही हैं, जो संविधान का उल्लंघन है.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी जांच में बाधा डाल रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यहां तक दावा किया कि अगर मुख्यमंत्री आवास पर छापा पड़ा, तो भारी मात्रा में काली कमाई सामने आ सकती है.

सियासत गरम, जांच जारी

ED की इस कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गर्म कर दिया है. एक तरफ ममता बनर्जी इसे राजनीतिक साजिश बता रही हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नए खुलासे होंगे, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है.

संबंधित ख़बरें
WPL 2026

WPL 2026 का धमाकेदार आगाज! इस दिन से महिला क्रिकेट टीम मचाएगी तूफान, देखें पूरा शेड्यूल

ED Raid

रेलवे की नौकरी, 3 महीने की सैलरी और फिर ठगी! 6 राज्यों में ED की सबसे बड़ी रेड से हड़कंप

Gold Rate Today

Gold-Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई के बाद औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, बाजार में हड़कंप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home