• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Gold-Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई के बाद औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, बाजार में हड़कंप

Gold Silver Rate Today: 8 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी एक झटके में 12,225 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई, जबकि सोने के भाव में 1,232 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 08 Jan 2026 01:14 PM
Gold-Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई के बाद औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, बाजार में हड़कंप

आज 8 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है, जबकि निवेशकों के लिए यह थोड़ा चौंकाने वाला दिन रहा. बीते कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड बना रहे सोने-चांदी के दामों में आज अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. एक ही झटके में चांदी 12 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोने की कीमत में भी 1200 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली.

चांदी के दाम में जोरदार गिरावट

आज चांदी के भाव में सबसे बड़ा झटका देखने को मिला. बिना जीएसटी चांदी की कीमत 12,225 रुपये गिरकर 2,35,775 रुपये प्रति किलो पर आ गई. अगर जीएसटी जोड़ दें तो चांदी का रेट अब 2,42,848 रुपये प्रति किलो हो गया है. गौर करने वाली बात यह है कि बुधवार को ही चांदी बिना जीएसटी 2,48,000 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर बंद हुई थी. यानी सिर्फ एक दिन में चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से सीधे 12 हजार रुपये से ज्यादा नीचे आ गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोना भी हुआ सस्ता

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 1,232 रुपये सस्ता होकर 1,35,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं, जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 1,39,506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. अगर तुलना करें तो 29 दिसंबर 2025 को सोना बिना जीएसटी 1,38,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था. उस हिसाब से अब सोना करीब 2,718 रुपये सस्ता हो चुका है.

अलग-अलग कैरेट के सोने के ताजा रेट

आज सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि सभी कैरेट के सोने के दाम नीचे आए हैं.

  • 23 कैरेट सोना: 1,227 रुपये गिरकर 1,34,901 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जीएसटी के साथ इसकी कीमत 1,28,948 रुपये है.
  • 22 कैरेट सोना: 1,128 रुपये सस्ता होकर 1,24,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जीएसटी के साथ रेट 1,27,787 रुपये है.
  • 18 कैरेट सोना: 924 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,582 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है. जीएसटी मिलाकर इसकी कीमत 1,04,629 रुपये हो गई है.
  • 14 कैरेट सोना: 721 रुपये टूटकर 79,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जीएसटी समेत इसका भाव 81,611 रुपये है.

ये रेट कहां से आते हैं?

आज जारी किए गए ये सभी भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा तय किए गए हैं. IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है-एक बार दोपहर करीब 12 बजे और दूसरी बार शाम करीब 5 बजे. फिलहाल जो रेट बताए गए हैं, वे दोपहर 12 बजे के हैं. इन दामों में अभी मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता, जो ज्वैलरी खरीदते समय अलग से देना पड़ता है.

खरीदारों के लिए मौका?

लगातार तेजी के बाद आई इस गिरावट को कई लोग खरीदारी का अच्छा मौका मान रहे हैं. खासकर शादी-विवाह या निवेश के लिए सोना-चांदी लेने की सोच रहे लोगों के लिए आज के दाम राहत भरे कहे जा सकते हैं. हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए खरीद से पहले रेट पर नजर रखना जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
Nothing Phone 3

Nothing Phone 3 की कीमत में गिरावट! फ्लैगशिप फोन अब आपके बजट में, जानें नया दाम

WPL 2026

WPL 2026 का धमाकेदार आगाज! इस दिन से महिला क्रिकेट टीम मचाएगी तूफान, देखें पूरा शेड्यूल

ED Raid

रेलवे की नौकरी, 3 महीने की सैलरी और फिर ठगी! 6 राज्यों में ED की सबसे बड़ी रेड से हड़कंप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home