• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Delhi Ladli Yojana : दिल्ली में बेटी होना बना सौभाग्य! हर स्टेप पर मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Delhi Ladli Yojana : बेटी के जन्म पर दिल्ली सरकार दे रही हजारों रुपये! जानिए कब, कैसे और कितनी मिलेगी रकम – मौका छूट न जाए!

  • Samachaar Desk | 12 Jul 2025 09:52 AM
Delhi Ladli Yojana : दिल्ली में बेटी होना बना सौभाग्य! हर स्टेप पर मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Delhi Ladli Yojana : देश में बेटियों के जन्म और शिक्षा को लेकर समाज में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आ रहा है. इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने एक अहम पहल की है. राजधानी में रहने वाली बेटियों को ना केवल जन्म पर आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि पढ़ाई के हर अहम पड़ाव पर सरकार उन्हें आर्थिक रूप से संबल देती है. अगर आपकी भी बेटी दिल्ली में पढ़ रही है या हाल ही में उसका जन्म हुआ है, तो आपके लिए यह योजना बेहद फायदेमंद हो सकती है.

दिल्ली सरकार की लाड़ली योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2008 को महिला एवं बाल विकास विभाग ने की थी. इसका मकसद बेटियों को जन्म से लेकर पढ़ाई तक प्रोत्साहन देना है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके. योजना के तहत:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बेटी के जन्म पर ₹10,000 या ₹11,000 की रकम सीधे उसकी नाम से निवेश की जाती है. इसके बाद जब वह कक्षा 1, 6, 9, 11 और 12 में दाखिला लेती है, तो हर बार ₹5,000 की अतिरिक्त राशि मिलती है. ये पूरी राशि स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस (SBILIFE) के जरिए निवेश होती है और बेटी को 18 साल की उम्र में 10वीं पास करने के बाद ब्याज सहित दी जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

दिल्ली लाड़ली योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो दिल्ली के स्थायी निवासी हों और जिनकी बेटी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ती हो. इसके साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेज और शर्तें भी होती हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है.

आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

इस योजना के लिए आवेदन आप दो तरीकों से कर सकते हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन:

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. e-District पोर्टल [https://edistrict.delhigovt.nic.in](https://edistrict.delhigovt.nic.in) पर जाएं. 2. Citizen Corner में "New User" पर क्लिक करें। 3. आधार कार्ड नंबर, कैप्चा और डिक्लेरेशन भरकर "Continue" पर क्लिक करें. 4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.

> ध्यान दें: मोबाइल नंबर और ईमेल सही दर्ज करें, क्योंकि लॉगिन जानकारी वहीं भेजी जाएगी.

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय या सरकारी स्कूल से फॉर्म प्राप्त करें. सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ फॉर्म भरकर संबंधित जिला कार्यालय में जमा करें.

क्यों है ये योजना खास?

दिल्ली लाड़ली योजना ना सिर्फ बेटियों के जन्म को सराहती है, बल्कि उन्हें शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम भी है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह एक वरदान साबित हो सकती है.

संबंधित ख़बरें
weight loss tips

वजन घटाने की ये ट्रिक डॉक्टर भी नहीं बताते! जानिए वो न्यूट्रिशन रूल्स जिनसे बिना जिम जाए कम होगा फैट

kalki koechlin

अनुराग कश्यप से शादी, फिर तलाक और अब बिना शादी मां… कल्कि कोचलिन की लव लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं!

petrol pump

अब हाईवे पर पेट्रोल खत्म होना नहीं बनेगा मुसीबत, जानिए सरकार की ये जबरदस्त सुविधा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home