• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Election 2025: EC की टीम सक्रिय! हर वोट पर रहेगी कैमरों की नजर, नई वोटिंग सिस्टम का हुआ ऐलान!

Bihar Election 2025,: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां पूरी, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव, सभी बूथों पर वेबकास्टिंग और नई डिजिटल व्यवस्था से मतदान होगा और भी पारदर्शी.

  • Samachaar Desk | 05 Oct 2025 03:52 PM
Bihar Election 2025: EC की टीम सक्रिय! हर वोट पर रहेगी कैमरों की नजर, नई वोटिंग सिस्टम का हुआ ऐलान!

बिहार की सियासी जमीन गर्म हो चुकी है. जहां एक ओर राजनीतिक दल प्रचार और रणनीति में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी पूरी कमर कस ली है. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव कुछ खास होने वाला है क्योंकि कई नई तकनीकी और पारदर्शी व्यवस्थाएं पहली बार लागू की जा रही हैं. आइए जानते हैं क्या-क्या बदलेगा इस बार के चुनाव में.

22 नवंबर से पहले होंगे विधानसभा चुनाव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न करा लिए जाएंगे, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल उसी दिन समाप्त हो रहा है. आयोग ने राज्य में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इस बार की चुनावी पहल भविष्य में पूरे देश में लागू की जाएगी, यानी बिहार इस बार एक मिसाल बनने जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चुनाव आयोग की टीम सक्रिय

पिछले दो दिनों से चुनाव आयोग की पूरी टीम बिहार में मौजूद है. आयोग ने पटना में राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों, CEO, SPNO, और CAPF अधिकारियों के साथ लंबी बैठकें की हैं. इन बैठकों में सुरक्षा, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई है.

अब 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे एक बूथ पर

आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे. इससे मतदाताओं की भीड़ कम होगी और मतदान प्रक्रिया आसान व सुरक्षित बनेगी. इसके अलावा BLO (Booth Level Officers) को मतदाताओं से सीधा संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें विशेष ID कार्ड भी दिए गए हैं.

मोबाइल जमा कर ही देंगे वोट

इस बार मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. मतदान से पहले मोबाइल जमा करने की सुविधा दी जाएगी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या वीडियो रिकॉर्डिंग से बचा जा सके.

सभी बूथों पर होगी 100% वेबकास्टिंग

सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि इस बार सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वेबकास्टिंग की जाएगी. इससे हर वोटिंग प्रक्रिया की लाइव निगरानी संभव होगी. इसके साथ ही EVM पर अब रंगीन बैलेट पेपर होंगे जिनमें उम्मीदवारों की तस्वीर और सीरियल नंबर साफ दिखेंगे, जिससे पहचान आसान होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी.

डिजिटल युग की ओर बढ़ता बिहार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि बिहार में वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू किया जाएगा, जो चुनावी सूचनाओं को रियल टाइम में साझा करेगा. हर प्रत्याशी अपने एजेंट को बूथ से 100 मीटर दूरी तक तैनात कर सकेगा, जिससे निगरानी और अधिक प्रभावी होगी.

संबंधित ख़बरें
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव का टी20 कप्तान बनना होगा खतरे में? शुभमन गिल ने संभाली वनडे और टेस्ट की कमान, BCCI का बड़ा संकेत

Sonam Wangchuck

सोनम वांगचुक ने जेल से किया बड़ा ऐलान, लेह हिंसा की न्यायिक जांच तक रहेंगे हिरासत में, जानें

PM Kisan Yojana

PM Kisan 21वीं किस्त जल्द आएगी, जानें कैसे चेक करें स्टेटस और दिवाली से पहले पाएं 6,000 रुपये सीधे खाते में!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home