• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास! 12 हजार से 2 लाख तक का सफर, निवेशकों की चांदी ही चांदी

Silver Rate Today: MCX पर चांदी की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. 20 साल में 12 हजार से 2 लाख तक का ऐतिहासिक सफर, जानिए तेजी की बड़ी वजहें और आगे क्या रहेगा ट्रेंड.

  • Samachaar Desk | 15 Dec 2025 12:52 PM
Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास! 12 हजार से 2 लाख तक का सफर, निवेशकों की चांदी ही चांदी

पिछले कुछ दिनों से देश के सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. जहां एक ओर सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, वहीं चांदी ने निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों को चौंकाते हुए नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. खासतौर पर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में चांदी की चाल ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में यह कीमती धातु निवेश के लिहाज से और ज्यादा अहम होने वाली है.

MCX पर उतार-चढ़ाव के बीच चांदी ने दिखाई मजबूती

एमसीएक्स (MCX) पर 12 दिसंबर, शुक्रवार को सोना रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हुआ. इसके चलते सोने की रफ्तार कुछ समय के लिए थमती नजर आई. सुबह करीब 9:10 बजे MCX गोल्ड फरवरी वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,32,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं, इसी दौरान चांदी में हल्की गिरावट दर्ज की गई और मार्च डिलीवरी वाली MCX सिल्वर फ्यूचर 0.50 प्रतिशत फिसलकर 1,97,951 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हालांकि, इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को चांदी ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने बाजार का पूरा मिजाज बदल दिया. उस दिन चांदी 1,98,814 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी. दिन के अंत में इसकी क्लोजिंग 5.33 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त के साथ 1,98,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई. इसी सत्र में सोना भी पीछे नहीं रहा और MCX गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 2 प्रतिशत उछलकर 1,32,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

अमेरिकी फेड की दर कटौती से मिला सपोर्ट

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी में आई इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करना है. इसके साथ ही अगले साल ब्याज दरों में और कटौती के संकेत मिलने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है. जब भी वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें घटती हैं, तो सोना और चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं.

ऑल-टाइम हाई पर पहुंची चांदी

आज चांदी ने एक और बड़ा मुकाम हासिल करते हुए 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है. केडिया एडवाइजरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 17 नवंबर 2005 को MCX पर चांदी की कीमत महज 12,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. करीब 20 साल के सफर में चांदी ने यह ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए 2,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम का नया हाई बना लिया है. फिलहाल 100 ग्राम चांदी का भाव 20,090 रुपये और 10 ग्राम चांदी 2,009 रुपये पर पहुंच चुकी है.

देश के बड़े शहरों में क्या रहे चांदी के रेट

शहरों की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी की कीमत लगभग 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है, जबकि चेन्नई में यह 2,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में करीब 6 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं, पिछले एक साल की तुलना में चांदी अब तक लगभग 115 प्रतिशत महंगी हो चुकी है.

इस बेतहाशा तेजी के पीछे कई वजहें हैं. इंडस्ट्रीज में चांदी की मजबूत मांग, अमेरिका द्वारा इसे महत्वपूर्ण खनिजों की सूची में शामिल किया जाना और बाजार में सीमित इन्वेंट्री जैसी परिस्थितियों ने चांदी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. यही कारण है कि आने वाले समय में भी चांदी निवेशकों की पहली पसंद बनी रह सकती है.

संबंधित ख़बरें
Vote Chori Rally Congress

रामलीला मैदान से कांग्रेस का बड़ा ऐलान! ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला

Sunny Deol

गदर 2 के बाद सनी देओल का मिथकीय सफर, हनुमान पर आधारित म्यूजिकल फिल्म में दिख सकता है दमदार अवतार

Haq On OTT

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ अब OTT पर… शाहबानो केस पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home