• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

हेल्दी समझ कर खा रहे हैं जहर! ये 5 फूड्स बढ़ा रहे हैं आपका Weight, तुरंत छोड़ें

वजन घटाने के लिए लोग कई बार ऐसे फूड्स खा लेते हैं जो हेल्दी दिखते हैं लेकिन हकीकत में शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. प्रोटीन कुकीज, ग्रेनोला बार, इंस्टेंट ओट्स, मल्टीग्रेन ब्रेड जैसी चीजों में छिपे प्रिजरवेटिव और प्रोसेस्ड इंग्रीडिएंट्स वजन बढ़ा सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 10 Jul 2025 07:25 PM
हेल्दी समझ कर खा रहे हैं जहर! ये 5 फूड्स बढ़ा रहे हैं आपका Weight, तुरंत छोड़ें

आज के दौर में वेट लॉस और फिटनेस के नाम पर कई लोग "हेल्दी फूड्स" का सहारा ले रहे हैं. मार्केट में तरह-तरह के डाइट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जो हेल्दी का टैग लेकर आते हैं, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग होती है. इनमें मौजूद हिडन शुगर, प्रिजरवेटिव्स और प्रोसेस्ड इंग्रीडिएंट्स वजन घटाने की बजाय बढ़ाने का काम करते हैं. आइए जानें ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो सेहतमंद दिखते जरूर हैं, लेकिन शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकते हैं.

हेल्दी प्रोटीन कुकीज

प्रोटीन कुकीज को हाई फाइबर और हेल्दी प्रोटीन का स्रोत बताया जाता है. लेकिन इनका सच यह है कि ये प्रोसेस्ड आटा, शुगर और एडिटिव्स से भरी होती हैं. अगर आप इन्हें डेली डाइट का हिस्सा बना रहे हैं, तो पहले पैकेट पर दिए गए इंग्रीडिएंट्स को जरूर पढ़ें.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रोटीन बार और ग्रेनोला बार

ये बार भूख मिटाने के लिए आसान और फास्ट विकल्प लगते हैं, लेकिन इनमें कई बार शुगर, रिफाइंड ऑयल और आर्टिफिशियल फ्लेवर की मात्रा ज्यादा होती है. यह धीरे-धीरे आपके वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं.

इंस्टेंट ओट्स

इंस्टेंट ओट्स में पोषण की मात्रा कम होती है क्योंकि इनमें मौजूद सब्जी और दूध पाउडर ड्राई फॉर्म में होते हैं. यह आपके शरीर को रियल न्यूट्रिशन नहीं देते. बेहतर है कि आप रोल्ड ओट्स खरीदें और उसमें ताजी सब्जियां व फल मिलाकर खाएं.

फ्रूट जूस

फलों से निकाले गए जूस में फाइबर नहीं होता, सिर्फ फ्रक्टोज यानी शुगर ही बचती है. ताजे फलों को सीधे खाने से आपको ज्यादा फायदे मिलते हैं. खासकर पैकेट वाले जूस तो बिल्कुल अवॉइड करें क्योंकि इनमें शुगर और प्रिजरवेटिव्स की मात्रा बहुत अधिक होती है.

मल्टीग्रेन ब्रेड

मल्टीग्रेन नाम सुनते ही लगता है कि ये हेल्दी है, लेकिन सच यह है कि ब्रेड में सिर्फ रिफाइंड आटा और कार्ब्स होते हैं. ब्रेड से कोई भी खास पोषण नहीं मिलता और ये आपके वजन घटाने में रुकावट बन सकती है.

वजन घटाने के लिए सिर्फ "हेल्दी" दिखने वाले विकल्प काफी नहीं हैं. जरूरी है कि आप उनके अंदर छुपे इंग्रीडिएंट्स को जानें और समझें. असली हेल्थ उन्हीं चीजों से मिलेगी जो ताजे और कम प्रोसेस्ड हों और घर पर बनी हों. इसलिए सिंपल खाएं, स्मार्ट बनें और हेल्दी रहें.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
पंजाब विधानसभा

11 मिनट में खत्म हुआ सत्र, लेकिन उठ गए कई बड़े सवाल- क्या सख्त कानून बना पाएगी मान सरकार?

Falcon Supernova iPhone 6

₹400 करोड़ के iPhone से लेकर हीरे वाले फोन तक! ये हैं 2025 के 5 सबसे लग्जरी Smartphones

kapil sharma

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी! खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी- जानें क्या था टारगेट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home