• Friday, May 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

11 मिनट में खत्म हुआ सत्र, लेकिन उठ गए कई बड़े सवाल- क्या सख्त कानून बना पाएगी मान सरकार?

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसकी शुरुआत शोक प्रस्तावों के साथ हुई। सत्र का पहला दिन पूरी तरह से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के नाम रहा.

  • Golu Dwivedi | 10 Jul 2025 06:24 PM
11 मिनट में खत्म हुआ सत्र, लेकिन उठ गए कई बड़े सवाल- क्या सख्त कानून बना पाएगी मान सरकार?

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसकी शुरुआत शोक प्रस्तावों के साथ हुई। सत्र का पहला दिन पूरी तरह से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के नाम रहा. वहीं अबोहर हत्याकांड और अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर भी सदन में भावनात्मक माहौल रहा.

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अध्यक्षता में चली कार्यवाही महज 11 मिनट तक चली, जिसके बाद सदन को गुरुवार सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य बेअदबी के मामलों पर सख्त कानून बनाना है, जिसकी चर्चा अब गुरुवार को होगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुआ सत्र

सत्र की शुरुआत में विधानसभा में तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा, लेखक डॉ. रतन सिंह जग्गी, शहीद नायक सुरिंदर सिंह और बलजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. इसके अलावा अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को भी याद किया गया.

अबोहर हत्याकांड बना सत्र का संवेदनात्मक मोड़

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने की बात कही और अबोहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी संजय वर्मा की हत्या को सदन में प्रमुखता से उठाया. उन्होंने अपील की कि संजय वर्मा को भी श्रद्धांजलि दी जाए.

विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला और कहा, सिर्फ इसलिए संजय वर्मा की हत्या कर दी गई क्योंकि लॉरेंस गैंग ने कहा था कि उन्होंने हमारे संदेश को गंभीरता से नहीं लिया. इन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। फिर स्पीकर ने कार्यवाही को 11 जुलाई सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया.

संबंधित ख़बरें
school bus accident

पंजाब: स्कूल बस हादसे में कंडक्टर की मौत, सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, महिला सरपंचों के लिए धार्मिक यात्रा का तोहफा

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, महिला सरपंचों के लिए धार्मिक यात्रा का तोहफा

बेअदबी पर अब खैर नहीं! भगवंत मान सरकार लाएगी ऐसा कानून कि कांप उठेंगे गुनहगार

बेअदबी पर अब खैर नहीं! भगवंत मान सरकार लाएगी ऐसा कानून कि कांप उठेंगे गुनहगार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home