• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

बीमारियों का जड़ है कमजोर लिवर, डाइट में ऐड कर लें ये 7 चीजें, मिलेगा तुरन्त आराम!

लिवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सही आहार बेहद जरूरी है. हरी पत्तेदार सब्जियां, बीटरूट, गाजर, हल्दी, लहसुन, नींबू, अखरोट, एवोकाडो और ग्रीन टी जैसे फूड्स लिवर को डिटॉक्स करने, कोशिकाओं की मरम्मत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. ये सभी प्राकृतिक तरीके से लिवर को सुरक्षित और सक्रिय बनाए रखते हैं.

  • Samachaar Desk | 07 Jun 2025 07:07 PM
बीमारियों का जड़ है कमजोर लिवर, डाइट में ऐड कर लें ये 7 चीजें, मिलेगा तुरन्त आराम!

हमारे शरीर का ‘साइलेंट हीरो’ कहे जाने वाला लिवर, न केवल खून को साफ करता है बल्कि शरीर को विषैले तत्वों से भी बचाता है. मगर जब तक लिवर खुद ही बीमार न हो जाए, हम उसे नजरअंदाज करते रहते हैं. लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए सही और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है. यहां जानिए ऐसे सुपरफूड्स जो लिवर की सफाई से लेकर उसे मजबूत बनाने तक हर काम में कारगर हैं.

हरी सब्जियां, लिवर का पहला दोस्त

पालक, सरसों, मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं. इनमें मौजूद क्लोरोफिल हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बीटरूट और गाजर के चमत्कारी फायदे

बीटरूट और गाजर में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड्स और बीटा-कैरोटीन लिवर की सफाई में मदद करते हैं. ये लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं.

हल्दी, लहसुन का असर

हल्दी एक नेचुरल हीलर है जो लिवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में सहायता करती है. इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व सूजन कम करने में मददगार है. लहसुन में सेलेनियम और एलिसिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को गति देता है.

साइट्रस फल के फायदे

नींबू, संतरा, मौसमी जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो लिवर की सफाई प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं और एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं. अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ-साथ उसे ताकत भी देते हैं. एवोकाडो को ‘लिवर का सुपरफूड’ कहा जा सकता है. इसमें मौजूद स्वस्थ वसा लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं. ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर के लिए वरदान साबित होते हैं. ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बना रहे, तो इन सुपरफूड्स को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं. एक हेल्दी लिवर, एक हेल्दी बॉडी की कुंजी है.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
मान सरकार दे रही है बेटियों को शादी का सरकारी तोहफा! DIRECT आएंगे आपके अकाउंट में इतने पैसे

मान सरकार दे रही है बेटियों को शादी का सरकारी तोहफा! DIRECT आएंगे आपके अकाउंट में इतने पैसे

 बेंगलुरु भगदड़ कांड: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने छोड़ा पद

बेंगलुरु भगदड़ कांड: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने छोड़ा पद

महाराष्ट्र चुनाव या मैच फिक्सिंग? राहुल गांधी के आरोपों पर बोले CM फडणवीस

महाराष्ट्र चुनाव या मैच फिक्सिंग? राहुल गांधी के आरोपों पर बोले CM फडणवीस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home