• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ ने क्यों किया था पति बोनी कपूर के साथ कमरा शेयर करने से इनकार?

श्रीदेवी सिर्फ अदाकारा नहीं, एक प्रेरणा थीं. ‘मॉम’ के लिए त्याग, ‘चांदनी’ और ‘तोहफा’ जैसी हिट्स ने उन्हें बॉलीवुड की अमर कलाकार बना दिया.

  • Samachaar Desk | 08 Sep 2025 10:16 PM
बॉलीवुड की ‘चांदनी’ ने क्यों किया था पति बोनी कपूर के साथ कमरा शेयर करने से इनकार?

हिंदी सिनेमा की दुनिया में कई चेहरे आए और गए, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो वक्त की धुंध में भी चमकते रहते हैं. ऐसा ही एक नाम है- श्रीदेवी. महज खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि एक संपूर्ण कलाकार, जिन्होंने अभिनय को नई परिभाषा दी. पर्दे पर उनकी मौजूदगी ही काफी थी किसी भी दृश्य को यादगार बना देने के लिए.

श्रीदेवी ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. साउथ भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर मेहनत, समर्पण और प्रतिभा की मिसाल है. उन्होंने रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन हर शैली में खुद को साबित किया. फिल्म ‘चांदनी’ में उनका किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है. ऋषि कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री को खूब सराहा गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता भी हासिल की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पर्दे के पीछे की सच्चाई

हाल ही में श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके संघर्ष और समर्पण से जुड़े कुछ अनसुने पहलुओं का जिक्र किया।.एक यूट्यूब चैनल 'गेम चेंजर्स' पर बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी ने अपनी अंतिम फिल्म ‘मॉम’ के लिए कई तरह के त्याग किए थे.

उन्होंने फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करणों के लिए खुद डबिंग की थी और म्यूजिक में ए.आर. रहमान को जोड़ने के लिए अपनी फीस तक कम कर दी थी. इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान उन्होंने बोनी कपूर के साथ कमरा तक शेयर करने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि वे इस समय सिर्फ एक 'मां' के किरदार में रहना चाहती हैं -पत्नी नहीं।

सुपरहिट जोड़ी: श्रीदेवी और जितेन्द्र

श्रीदेवी की केमेस्ट्री सिर्फ ऋषि कपूर तक सीमित नहीं थी. एक समय में उनकी जोड़ी जितेन्द्र के साथ भी बेहद हिट मानी जाती थी. फिल्म ‘तोहफा’ में दोनों ने साथ काम किया और दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इसे उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिना गया.

श्रीदेवी सिर्फ एक अदाकारा नहीं थीं, बल्कि वो एक प्रेरणा थीं. हर उस कलाकार के लिए जो कला को इबादत मानता है. उनका जीवन, उनकी मेहनत और समर्पण हमें यह सिखाता है कि सच्ची कला के लिए जुनून और त्याग जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
heart attack in children

Heart Attack : बच्चों में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है? अभी हो जाएं सतर्क..!

hair wash

अगर आप भी बाल धोने के बाद ये गलतियां करते हैं, तो हो जाइए सावधान – गंजापन हो सकता है आपका अगला कदम

poster boys

8 साल पहले आई वो फिल्म, जिसमें सनी देओल-बॉबी देओल को खुद हुआ था पछतावा, लोगों ने पकड़ लिया था सिर..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home