• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

T20 World Cup 2026: भारत में खेलने से बांग्लादेश का इनकार! ICC के फैसले ने बढ़ाया वर्ल्ड कप विवाद

T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में मैच खेलने से मना किया है। ICC ने बीसीबी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय होने के कारण बदलाव संभव नहीं है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 14 Jan 2026 01:23 PM
T20 World Cup 2026: भारत में खेलने से बांग्लादेश का इनकार! ICC के फैसले ने बढ़ाया वर्ल्ड कप विवाद

T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में मैच खेलने को लेकर उनका अनुरोध ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने खारीज कर दिया है. बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा था कि उनके मैच भारत के बाहर कराए जाएं, लेकिन ICC ने टूर्नामेंट के पहले से तय कार्यक्रम के कारण इसे मानने से इनकार कर दिया.

ICC ने BCB के अनुरोध को नहीं माना

आईसीसी ने मंगलवार को बीसीबी से उनके अनुरोध पर फिर से सोच करने का सुझाव दिया. हालांकि, बीसीबी ने अपने बयान में दोहराया कि उनके खिलाड़ी और स्टाफ भारत आने की स्थिति में सुरक्षित नहीं रहेंगे. बीसीबी ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. ICC ने हमारा अनुरोध अस्वीकार किया है, लेकिन दोनों पक्ष इसके समाधान के लिए बातचीत जारी रखेंगे."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बीसीबी का कहना है कि सुरक्षा चिंताओं के बावजूद ICC की जोखिम आकलन रिपोर्ट में टीम को किसी तरह का खतरा नहीं बताया गया है. इसके बावजूद बोर्ड ने भारत में मैच खेलने से सख्त इनकार किया है.

BCB का रुख अडिग

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, सीईओ निजामुद्दीन चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे. उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ICC के साथ बातचीत जारी रखेगा.

बीसीबी ने कहा, "टीम को भारत नहीं भेजने का हमारा फैसला स्थिर है. हमने ICC से भारत के बाहर मैच कराने का अनुरोध दोहराया है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है."

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से शुरू होने वाला है. बांग्लादेश को लीग स्टेज में चार मैच खेलने हैं, जिनमें से तीन मैच कोलकाता और एक मुंबई में निर्धारित है. बीसीबी का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक भारत में मैच खेलना मुश्किल होगा.

ICC की ओर से यह भी बताया गया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय किया जा चुका है और इसमें बदलाव करना कठिन है. फिर भी दोनों पक्ष समाधान खोजने और चर्चा जारी रखने पर सहमत हैं.

बीसीबी का यह रुख दर्शाता है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है, चाहे ICC का कार्यक्रम कितना भी महत्वपूर्ण क्यों न हो. भारत में मैच खेलने को लेकर बीसीबी और ICC के बीच बातचीत जारी रहेगी, लेकिन फिलहाल बोर्ड ने अपने निर्णय पर अडिग रहने की बात कही है. फैंस और क्रिकेट जगत की नजरें अब इस पर हैं कि आखिर बांग्लादेश अपने मैच भारत में खेलेगा या किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट होगा.

संबंधित ख़बरें
Thailand Train Accident

थाईलैंड में ट्रेन पर मौत बनकर गिरी क्रेन! 22 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

Salman Khan

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान ने मचाई धूम, वायरल हुआ उनका स्वैग वीडियो!

IND vs NZ

IND vs NZ: राजकोट में आज होगा हाई-स्कोरिंग मुकाबला, क्या जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर पाएगी टीम India

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home