• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ अब OTT पर! यहां फ्री देख सकेंगे दिल दहला देने वाली ये फिल्म

120 Bahadur OTT release: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ अब 16 जनवरी 2026 से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. पहले फिल्म रेंट पर 350 रुपये में उपलब्ध थी, लेकिन अब सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स इसे बिना किसी अतिरिक्त रेंट के देख सकते हैं.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 12 Jan 2026 01:45 PM
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ अब OTT पर! यहां फ्री देख सकेंगे दिल दहला देने वाली ये फिल्म

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि, अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए तैयार है और फैंस के लिए यह अच्छी खबर है.

ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

‘120 बहादुर’ थिएटर रिलीज के बाद अमेजन प्राइम पर रेंट पर उपलब्ध थी, जिसकी कीमत 350 रुपये थी. लेकिन यह मॉडल ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाया. अब अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स फिल्म को बिना किसी अतिरिक्त रेंट के देख पाएंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 16 जनवरी 2026 से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. फिलहाल इसे हिंदी में ही देखा जा सकेगा. अन्य भाषाओं के वर्जन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है.

थिएटर रिलीज और बॉर्डर 2 का संबंध

‘120 बहादुर’ की ओटीटी रिलीज बॉर्डर 2 के रिलीज से कुछ दिन पहले हो रही है. बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फैंस ओटीटी पर ‘120 बहादुर’ देखकर अपनी वॉचिंग प्लानिंग कर सकते हैं.

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन रजनीश ने किया है. फरहान अख्तर ने मेल ली का रोल निभाया है, जबकि राशि खन्ना फीमेल लीड में हैं. फिल्म 18 नवंबर 1962 को हुई रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है और भारतीय सैनिकों की वीरता को दर्शाती है.

फिल्म को प्रोड्यूस किया है रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने. कहानी में युद्ध के साथ-साथ सैनिकों की हिम्मत और देशभक्ति को दिखाया गया है.

फरहान अख्तर का फिल्मी सफर

फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है. ‘120 बहादुर’ से पहले उन्हें तूफान, द स्काई इज पिंक, दैडी, रॉक ऑन 2, वजिर, दिल धड़कने दो, भाग मिल्खा भाग, और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में देखा गया.

2025 में फरहान ने ग्राउंड जीरो, सुपरबॉय ऑफ मालेगांव, सॉन्ग ऑफ पैराडाइज जैसी फिल्मों में भी काम किया. उनकी एक्टिंग फैंस को हमेशा पसंद आई है, और ‘120 बहादुर’ में भी उनकी भूमिका को काफी सराहा गया.

‘120 बहादुर’ अब ओटीटी पर सब्सक्रिप्शन के साथ मुफ्त देखने के लिए उपलब्ध है. अगर आप थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, तो अब 16 जनवरी 2026 से इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं. यह फिल्म वीरता, देशभक्ति और युद्ध की कहानी पर आधारित है, इसलिए इतिहास और युद्ध प्रेमियों के लिए यह फिल्म खास है.

संबंधित ख़बरें
DC vs GG WPL 2026

DC vs GG: आखिरी ओवर में हैट्रिक! WPL 2026 में नंदिनी शर्मा ने अकेले पलटा मैच, किया ये रिकॉर्ड अपने नाम

india navy project 75i

भारत की नौसेना को सुपर हथियार… जर्मनी के साथ बनेगी 6 हाईटेक स्टील्थ पनडुब्बियां, दुश्मन भी उठेगा कांप!

The Raja Saab

'द राजा साब' का बॉक्स ऑफिस ड्रामा, 400 करोड़ की फिल्म, तीन दिन में भी नहीं कमा पाई बजट का आधा हिस्सा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home