• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

60 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा! कोर्ट ने विदेश जाने से किया मना, जानिए पूरा मामला

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट ने विदेश यात्रा की याचिका खारिज की, पहले पूरी रकम जमा करने का आदेश दिया.

  • Samachaar Desk | 08 Oct 2025 08:27 PM
60 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा! कोर्ट ने विदेश जाने से किया मना, जानिए पूरा मामला

मुंबई हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने साफ कहा कि जब तक शिल्पा और राज 60 करोड़ रुपये की पूरी राशि जमा नहीं करते, तब तक उनकी याचिका पर विचार नहीं किया जाएगा. कपल ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, जिसमें से एक ट्रिप छुट्टियां बिताने के लिए बताई गई, जबकि अन्य पेशेवर कारणों से थीं.

हालांकि कोर्ट ने ये भी कहा कि जांच में सहयोग देने के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन मामला गंभीर है और इसमें राहत तभी मिल सकती है जब कानूनी प्रक्रिया का पालन हो.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या है पूरा मामला?

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर व्यवसायी दीपक कोठारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच दंपती ने दीपक को अपनी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए प्रेरित किया और कुल 60 करोड़ रुपये का निवेश करवाया. लेकिन आरोप है कि इस धनराशि का उपयोग कंपनी के उद्देश्यों के बजाय अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए किया गया.

इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन में 14 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा जांच शुरू की गई और राज कुंद्रा का बयान भी दर्ज किया गया. इसके बाद दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था.

कोई छुट्टियां नहीं, जब तक मामला सुलझे नहीं

कोर्ट ने फुकेट यात्रा को 'छुट्टियां मनाने' के तौर पर देखा और स्पष्ट कहा कि धोखाधड़ी के आरोप में घिरे लोग छुट्टियां नहीं मना सकते. वकीलों की दलीलों के बावजूद कोर्ट अपने फैसले पर अडिग रहा और कहा कि केवल पेशेवर कारणों से भी यात्रा की इजाजत तभी दी जाएगी, जब 60 करोड़ की रकम जमा होगी.

अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को

अब ये मामला 14 अक्टूबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. तब तक अगर दंपती 60 करोड़ रुपये जमा कर देते हैं, तो उनकी याचिका पर पुनः विचार किया जा सकता है. कोर्ट ने शिल्पा के उन सभी व्यावसायिक इवेंट्स के इनविटेशन लेटर भी मांगे हैं, जिनमें उन्हें शामिल होना है.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लिए आने वाला समय कानूनी मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. जब तक वो कोर्ट के निर्देशानुसार 60 करोड़ रुपये जमा नहीं करते, विदेश यात्रा की कोई अनुमति नहीं मिलने वाली.

संबंधित ख़बरें
Navi Mumbai Airport

नवी मुंबई का सपना हुआ साकार, पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन!

malti chahar

Bigg Boss 19 : मेहंदी लगाना भी...कैसे पिता की कड़ी पाबंदियों में पली-बढ़ी मालती चाहर, खुद किया खुलासा

samsung s24

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन खरीदने का सबसे बढ़िया मौका, इतना सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 5G, जानें कीमत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home