• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

नवी मुंबई का सपना हुआ साकार, पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन!

Navi Mumbai Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹19,650 करोड़ की लागत से बने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. दिसंबर से उड़ानें शुरू होंगी, यह भारत का पहला पूर्ण डिजिटल एयरपोर्ट होगा.

  • Samachaar Desk | 08 Oct 2025 04:27 PM
नवी मुंबई का सपना हुआ साकार, पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन!

भारत के विमानन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (NMIA) के पहले फेज का उद्घाटन किया. करीब ₹19,650 करोड़ की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट भारत की अब तक की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया गया है.

दिसंबर से उड़ान भरेंगे विमान

नवी मुंबई एयरपोर्ट से दिसंबर 2025 से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने वाली हैं. वहीं, यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग अक्टूबर के अंत तक शुरू हो जाएगी. शुरुआती चरण में इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस यहां से उड़ान भरेंगी. इससे मुंबई एयर ट्रैफिक पर दबाव कम होगा और यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

भारत का पहला डिजिटल एयरपोर्ट

यह एयरपोर्ट भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डा होगा. यहां यात्रियों को कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे —

1. वाहन पार्किंग की प्री-बुकिंग

2. ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप की सुविधा

3. डिजिटल इमिग्रेशन सिस्टम

एयरपोर्ट संचालित करने वाली अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के CEO अरुण बंसल ने बताया कि यात्रियों को मोबाइल पर यह संदेश भी मिलेगा कि उनका बैग कैरोसेल पर किस नंबर पर है — यानी अब हर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तेज़ होगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस हवाई अड्डा

नवी मुंबई एयरपोर्ट में 3,700 मीटर लंबा रनवे, अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग और एडवांस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं. यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के लिए तैयार है. एयरपोर्ट की स्थिति भी रणनीतिक है —

1. जेएनपीटी पोर्ट से सिर्फ 14 किमी

2. तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी

3. ठाणे से 32 किमी

4. भिवंडी से 40 किमी की दूरी पर

मुंबई को मिलेगा नया ग्लोबल स्टेटस

यह एयरपोर्ट मुंबई को ‘ग्लोबल मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम’ की श्रेणी में ला देगा. मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) के साथ मिलकर यह मुंबई को विश्व स्तर पर एक नई पहचान देगा.

नवी मुंबई एयरपोर्ट न सिर्फ मुंबई की कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि भारत की आर्थिक उड़ान को भी नई ऊंचाई देगा. दिसंबर से जब यहां से पहली उड़ान भरेगी, तो यह देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक टेकऑफ होगा.

संबंधित ख़बरें
Sara Khan Marriage

सारा खान ने रचाई दूसरी शादी, कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज के बाद दिसंबर में होगी धूमधाम से शादी!

Bihar election 2025

Bihar Chunav 2025: गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, बिहार में CM फेस को लेकर दिया बड़ा बयान!

Pawan Singh

‘दिन में सपने मत…!’ पवन सिंह और चांदनी सिंह की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home