• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

आयुष्मान खुराना और वरुण धवन की फिल्म ‘थामा’ में होगा जबरदस्त टकराव – फिल्म के लिए आया बड़ा अपडेट

आयुष्मान खुराना बने वैम्पायर, वरुण धवन की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच! भेड़िया बनाम वैम्पायर का ये क्लैश बड़े पर्दे पर करेगा तहलका – रश्मिका मंदाना का किरदार भी लाएगा ट्विस्ट!

  • Samachaar Desk | 27 Jul 2025 08:03 AM
आयुष्मान खुराना और वरुण धवन की फिल्म ‘थामा’ में होगा जबरदस्त टकराव – फिल्म के लिए आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड में एक और बड़ी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘थामा’ पहले से ही सुर्खियों में थी, लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई खबर ने रोमांच को दोगुना कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और उनका रोल किसी छोटे कैमियो तक सीमित नहीं होगा.

‘थामा’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी कहानी है. फिल्म में आयुष्मान खुराना को पहली बार वैम्पायर के किरदार में देखा जाएगा. वहीं, साउथ से बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वाली रश्मिका मंदाना इस फिल्म में फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी. इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वरुण धवन का भेड़िया अवतार

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन का किरदार फिल्म में बेहद दमदार होगा. उन्होंने इसके लिए लगातार 6 दिन शूटिंग की है. खास बात ये है कि वरुण धवन यहां अपने ‘भेड़िया’ अवतार में नजर आएंगे. यानी फिल्म में होगा एक धमाकेदार ट्विस्ट – भेड़िया बनाम वैम्पायर! इस सीन को मार्च-अप्रैल में शूट किया गया है और इसमें शानदार VFX और हाई-ऑक्टेन विजुअल्स का इस्तेमाल किया गया है. कहा जा रहा है कि यह सीन फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट होगा.

फैंस के लिए डबल एक्साइटमेंट

वरुण धवन ने पहले श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ में कैमियो कर सबको चौंका दिया था. अब खबर है कि ‘थामा’ में उनका रोल उससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन जबरदस्त है और अब फिल्म को लेकर हाइप और भी बढ़ गई है.

वरुण के पास है प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट

‘थामा’ के अलावा वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 26 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ ने जो इतिहास रचा था, उसी लेगेसी को ये फिल्म आगे बढ़ाएगी.

संबंधित ख़बरें
Women Healthcare Tips

कामकाजी महिलाओं के लिए जरूरी अलर्ट! कुर्सी, क्लीनिक और क्लाइमेट… जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 July, 2025 : आज कौन पाएगा प्रमोशन और किसका करियर होगा डगमग? जानें राशिफल..!

kriti sanon

नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन ने इस शानदार फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home