• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

कामकाजी महिलाओं के लिए जरूरी अलर्ट! कुर्सी, क्लीनिक और क्लाइमेट… जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

बारिश के मौसम में सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं, खासकर महिलाओं के लिए. हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि लंबे समय तक बैठकर काम करना महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है.

  • Samachaar Desk | 26 Jul 2025 09:36 PM
कामकाजी महिलाओं के लिए जरूरी अलर्ट! कुर्सी, क्लीनिक और क्लाइमेट… जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

हर दिन खबरों की भीड़ में हम अक्सर वो बातें मिस कर जाते हैं जो हमारे जीवन से सबसे ज्यादा जुड़ी होती हैं जैसे हमारी सेहत, समाज में महिलाओं की स्थिति और वो छोटे बदलाव जो बड़ी तस्वीर को प्रभावित कर रहे हैं. यहां पेश हैं तीन ऐसी जानकारियां, जो महिलाओं के लिए खास मायने रखती हैं.

घंटों बैठना आपकी सेहत को कर सकता है बर्बाद

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो ऑफिस पहुंचते ही अपनी कुर्सी से उठना भूल जाते हैं? अगर हां, तो अब अलर्ट हो जाइए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिसर्च कहती है कि हमारा मस्तिष्क 90 मिनट से ज्यादा एक ही कार्य पर ध्यान नहीं दे सकता. इसके बाद उसे ब्रेक की ज़रूरत होती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

WHO से जुड़ी डॉक्टर मारिया पैट्रिक बताती हैं कि महिलाओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर है. खासकर विकासशील देशों में इस बात की जागरूकता बेहद कम है. अगर महिलाएं हर एक घंटे बाद 5 मिनट टहलें या हल्का मूवमेंट करें, तो यह उनकी मांसपेशियों, हार्मोन बैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा. लगातार बैठने से पीठ दर्द, हार्मोनल बदलाव और यहां तक कि फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है.

बच्चा पैदा न करने की सोच बदल रही है?

दक्षिण कोरिया में बीते कुछ वर्षों से बच्चों की जन्म दर में जबरदस्त गिरावट देखी गई है. वहां युवा शादी और बच्चे को लेकर उदासीन हो गए थे. वजहें कई थीं महंगी शिक्षा, जॉब की अनिश्चितता, लाइफस्टाइल पर बढ़ता खर्च, और सबसे अहम, महिलाओं पर बच्चा पैदा करने और पालने की एकतरफा जिम्मेदारी.

इस मानसिकता ने पूरे समाज को प्रभावित किया और जनसंख्या घटने लगी. लेकिन अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. IVF क्लीनिक्स की बढ़ती संख्या और सरकार की आर्थिक मदद से वहां हर 6 में से 1 बच्चा IVF के जरिए जन्म ले रहा है. इसके अलावा सरकार यह भी प्रचार कर रही है कि बच्चे की परवरिश सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारी है. इस सामाजिक संदेश से युवाओं की सोच में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.

महिलाओं को बरतनी होगी खास सावधानी

बरसात जहां सुकून देती है, वहीं यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन (UTI) जैसी समस्याएं भी साथ लाती है, जो खासकर महिलाओं को अधिक प्रभावित करती हैं. मेयो क्लीनिक की रिसर्च बताती है कि मानसून में यूटीआई के मामलों में 21% तक वृद्धि हो जाती है. उमस और नमी के चलते बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं.

महिलाओं को इस दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, ढीले सूती कपड़े पहनना, पानी खूब पीना और किसी भी असहजता की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना. अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह संक्रमण मूत्र मार्ग से होते हुए किडनी तक पहुंच सकता है.

संबंधित ख़बरें
Instagram

इंस्टाग्राम में बड़ा बदलाव! अब Teenagers को मिलेगा ज्यादा सेफ Digital एक्सपीरियंस

Anemia

हर पांच में से एक भारतीय महिला एनीमिया की शिकार, जानें इससे बचाव और समाधान के उपाय

Bihar Election 2025

Tej Pratap Yadav का बड़ा ऐलान… अब पीली टोपी में 'टीम तेज प्रताप' के साथ लड़ेंगे चुनाव!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home