• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

पेशाब से आंख धोने का ट्यूटोरियल! महिला ने उड़ा दी मेडिकल साइंस की धज्जियां, Video

पुणे की महिला नुपुर पिट्टी ने सोशल मीडिया पर 'यूरीन आई वॉश' का वीडियो शेयर कर मेडिकल एक्सपर्ट्स को चौंका दिया. डॉक्टरों ने इसे खतरनाक और गैर-वैज्ञानिक करार दिया. इंटरनेट पर इसे लेकर भारी विरोध और ट्रोलिंग हो रही है.

  • Golu Dwivedi | 26 Jun 2025 06:57 PM
 पेशाब से आंख धोने का ट्यूटोरियल! महिला ने उड़ा दी मेडिकल साइंस की धज्जियां, Video

आज की सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप वायरल होना चाहते हैं, तो तथ्यों से ज्यादा फर्जी और चौंकाने वाली बातें आपकी मदद करेंगी. पुणे की एक महिला नुपुर पिट्टी ने यही रास्ता चुना और इंटरनेट पर बवाल मचा दिया. खुद को एंकर, कॉरपोरेट ट्रेनर, लाइफ कोच और ‘चक्र हीलिंग एक्सपर्ट’ बताने वाली नुपुर का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने मेडिकल जगत को सकते में डाल दिया. 'यूरीन आई वॉश ट्यूटोरियल'!

क्या है 'यूरीन आई वॉश' ट्यूटोरियल? अब डिलीट हो चुके वीडियो में नुपुर पिट्टी ने सुबह के पेशाब से आंखें धोने की पांच-स्टेप प्रक्रिया बताई थी. वीडियो में उन्होंने कहा कि पहले मिड-स्ट्रीम यूरीन इकट्ठा करें, उसे दो छोटे शॉट ग्लास में डालें, उन ग्लासेस को आंखों पर रखें, 4-5 मिनट तक झपकते रहें, फिर आंखों को गर्म तौलिये से पोंछें और अंत में आंखों पर हाथ रखकर "ऊर्जा ट्रांसफर" करें.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जान का खतरा, आंखों का नाश

डॉ. अजय राणा (ILAMED) ने NDTV को बताया, 'सुबह के पेशाब से आंखें धोने की कोई वैज्ञानिक या मेडिकल मान्यता नहीं है. यह तरीका खतरनाक है, वो बताते हैं कि यूरीन से आंखों में जलन और संक्रमण हो सकता है. रासायनिक जलन की आशंका है, गुलाबी आंख (कंजक्टिवाइटिस) जैसी बीमारियां हो सकती हैं.'

डर्मटोलॉजिस्ट्स भी बोले-'पेशाब स्किनकेयर नहीं है' डॉ. गरिमा त्यागी (SENS Clinics) ने बताया कि यूरीन स्किन के लिए भी सुरक्षित नहीं है. “अगर स्किन पहले से इरिटेटेड है, तो यूरीन से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है.” वो कहती हैं कि लैब में बनी यूरिया क्रीम अलग होती है, लेकिन पूरी यूरीन चेहरे पर लगाना न तो सुरक्षित है, न ही साफ-सुथरा।

‘लिवर डॉक्टर’ की दो टूक-“बूमर आंटियां इंस्टाग्राम पर कूल बनने की कोशिश न करें”प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सायरैक एबी फिलिप्स (Liver Doc) ने इस वीडियो की तीखी आलोचना करते हुए लिखा कि कृपया अपनी आंखों में यूरीन न डालें. यह स्टेराइल नहीं होता. ये ट्रेंड डरावना और डिप्रेसिंग है. इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर जबरदस्त विरोध देखा गया। कई लोगों ने इसे "खतरनाक ट्रेंड", "बेवकूफी की हद" और "फॉलोअर्स के लिए फर्जीपना" बताया.

संबंधित ख़बरें
पंजाब राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

पंजाब राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: उद्योगों को राहत, कई नीतियों में बदलाव

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: उद्योगों को राहत, कई नीतियों में बदलाव

भारत मंडपम में राजभाषा विभाग की स्वर्ण जयंती: अमित शाह बोले- हिंदी राष्ट्र की एकता की डोर है

भारत मंडपम में राजभाषा विभाग की स्वर्ण जयंती: अमित शाह बोले- हिंदी राष्ट्र की एकता की डोर है

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home