• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

हर महीने 8 लाख कमा रहा था ऑटोवाला, अब पुलिस ने लगा दी लगाम, जानें पूरा जुगाड़ कैसे बना मुसीबत!

Viral News: मुंबई में अमेरिकी दूतावास के बाहर बैग रखने की अनौपचारिक सेवा से लाखों कमाने वाले ऑटो चालक पर पुलिस ने कार्रवाई की है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद BKC पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र ड्राइवर को यह सेवा बंद करने का आदेश दिया.

  • Samachaar Desk | 12 Jun 2025 08:53 PM
हर महीने 8 लाख कमा रहा था ऑटोवाला, अब पुलिस ने लगा दी लगाम, जानें पूरा जुगाड़ कैसे बना मुसीबत!

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर एक ऑटो चालक ने ऐसा 'जुगाड़' निकाला था, जिससे वह हर महीने लाखों रुपये कमा रहा था. दरअसल, वीज़ा इंटरव्यू देने आए लोगों को अपना बैग दूतावास के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती. इसी जरूरत को अवसर में बदलते हुए ऑटो चालक ने 'बैग रखने' की अनौपचारिक सेवा शुरू कर दी.

1000 रुपये में एक बैग, लाखों की कमाई

VenueMonk के को-फाउंडर राहुल रुपानी ने LinkedIn पर इस कहानी को साझा किया. उन्होंने लिखा कि जब उन्हें बैग अंदर ले जाने से रोका गया, तो एक ऑटो ड्राइवर ने उनसे कहा, "साहब, बैग दे दो, सुरक्षित रखूंगा... रोज़ का काम है." राहुल ने 1000 रुपये देकर बैग सौंपा और इस सेवा की सराहना भी की. उनकी पोस्ट के अनुसार, यह ऑटो ड्राइवर हर महीने 5 से 8 लाख रुपये कमा रहा था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

LinkedIn wh0re who was deriving leadership lessons out of this Autowala, eventually ended up shutting his business ???????? pic.twitter.com/AirySKSz2e

— Gabbar (@GabbbarSingh) June 12, 2025


जैसे ही वायरल हुई पोस्ट, हरकत में आई पुलिस

इस कहानी को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया. यहां तक कि उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी इसे भारतीय जुगाड़ का शानदार उदाहरण बताया. लेकिन यह लोकप्रियता पुलिस की नजर से नहीं बच सकी. BKC पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस ऑटो ड्राइवर और ऐसे ही काम करने वाले अन्य 12 ऑटो चालकों को तलब किया.

गैरकानूनी सेवा, सुरक्षा को खतरा

BKC एक हाई-सिक्योरिटी ज़ोन है और पुलिस के अनुसार, वहां ऑटो चालकों को सिर्फ यात्रियों को छोड़ने की इजाजत है. किसी के पास बैग रखने की सेवा देने का लाइसेंस नहीं था. पुलिस ने कहा कि यदि किसी बैग में विस्फोटक सामग्री या अन्य खतरनाक वस्तु मिलती, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते थे.

अब बंद करनी होगी यह सर्विस

BKC पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी ऑटो चालकों को बैग रखने की यह सेवा तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है. ऑटो अब सिर्फ ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होंगे, लॉकर की तरह नहीं.

संबंधित ख़बरें
Nothing Phone 3

iPhone 16 को टक्कर देने आ रहा है भारत में बना Nothing Phone 3, कीमत और डिजाइन देख उड़ जाएंगे होश!

Meta V-JEPA 2

इंसानों जैसी सोच वाला AI! मेटा ने पेश किया V-JEPA 2 मॉडल, जो भविष्य की मशीनों की दिशा तय करेगा

Ahmedabad Plane Crash:'आंख खुली तो लाशों के ढेर थे', प्लेन क्रैश में बचे इकलौते शख्स की आपबीती

Ahmedabad Plane Crash:'आंख खुली तो लाशों के ढेर थे', प्लेन क्रैश में बचे इकलौते शख्स की आपबीती

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home