• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Ahmedabad Plane Crash:'आंख खुली तो लाशों के ढेर थे', प्लेन क्रैश में बचे इकलौते शख्स की आपबीती

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जहां 241 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति, 40 वर्षीय विश्वाश कुमार रमेश, इस भयावह हादसे में चमत्कारिक रूप से बच निकले। लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विश्वाश ने बताया कि उड़ान के लगभग 30 सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान नीचे गिर गया।

  • Saurabh | 12 Jun 2025 08:45 PM
Ahmedabad Plane Crash:'आंख खुली तो लाशों के ढेर थे', प्लेन क्रैश में बचे इकलौते शख्स की आपबीती

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जो पूरी दुनिया को झकझोंर कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही थी, उड़ा न भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई।

मीडिया के अनुसार, इस हादसे में एक पैसेंजर की जान बच गई है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार (Ramesh Viswas Kumar) बताया जा रहा है। जिनकी उम्र 40 साल है वो बच गए हैं। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनके सीने, आंखों और पैरों पर हल्की चोटें आई हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

विश्वाश ने बताया, "उड़ान भरने के करीब तीस सेकंड बाद एक तेज आवाज आई और फिर विमान नीचे गिर गया। जब मेरी आंख खुली तो चारों ओर लाशें पड़ी थीं। मैं डर गया और जैसे-तैसे खड़ा हुआ और भागा। विमान के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। किसी ने मुझे पकड़कर एम्बुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया।"

विश्वाश अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ ब्रिटेन लौट रहे थे। वे कुछ दिनों के लिए भारत अपने परिवार से मिलने आए थे। हादसे के बाद उनके पास अब भी बोर्डिंग पास मौजूद है, जो उन्होंने दिखाया।

यह हादसा दोपहर करीब 1:39 बजे हुआ, जब बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही मिनट में एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई।

इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे।

जब यह खबर सामने आई, तो मृतकों के परिजन अहमदाबाद के असारवा स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां वे अपने अपनों की तलाश में बेचैन नजर आए।

यह हादसा न सिर्फ टेक्निकल फेलियर का मामला बताया जा रहा है, बल्कि इससे जुड़ी जांच अभी भी चल रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और अस्पताल में कुछ घायलों का इलाज हो रहा है।

संबंधित ख़बरें
Ahmedabad Plane Crash: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार

Ai171 Plane Crash

AI171 विमान हादसा: 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और 1 कनाडाई क्रैश विमान में यात्री; ये रहीं पैसेंजर्स लिस्ट, 100 से ज्यादा शव बरामद

AHMEDABAD PLANE CRASH: डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान, पुलिस ने कहा, किसी का बचना मुश्किल

AHMEDABAD PLANE CRASH: डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान, पुलिस ने कहा, किसी का बचना मुश्किल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home