• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

क्या आप जानते हैं कि Google का AI नाम कैसे बना, जानें क्या है इसकी वजह?

अगर आप इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी खबरें पढ़ते रहते हैं, तो आपने Google के Nano Banana AI मॉडल का नाम जरूर सुना होगा. नाम सुनते ही लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर इतना अलग और अजीब नाम क्यों रखा गया. इसकी वजह जितनी अनोखी है, उतनी ही दिलचस्प भी.

  • Samachaar Desk | 17 Jan 2026 03:38 PM
क्या आप जानते हैं कि Google का AI नाम कैसे बना, जानें क्या है इसकी वजह?

अगर आप इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी खबरें पढ़ते रहते हैं, तो आपने Google के Nano Banana AI मॉडल का नाम जरूर सुना होगा. नाम सुनते ही लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर इतना अलग और अजीब नाम क्यों रखा गया. इसकी वजह जितनी अनोखी है, उतनी ही दिलचस्प भी.

ये कहानी जुलाई 2024 की है, जब Google को अपने इमेज AI मॉडल को एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर सबमिट करना था. मॉडल का तकनीकी नाम Gemini 2.5 Flash Image था, लेकिन कंपनी चाहती थी कि इसका एक आसान और याद रहने वाला नाम भी हो. इसी दौरान रात करीब ढाई बजे प्रोडक्ट मैनेजर नैना रायसिंघानी को अचानक मैसेज आया कि तुरंत कोई नाम सुझाया जाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे आया Nano Banana नाम

नैना रायसिंघानी ने बिना ज्यादा सोचे “Nano Banana” नाम सुझा दिया. ये नाम उनके खुद के निकनेम से जुड़ा हुआ था. सुनने में भले यह नाम थोड़ा अजीब लगे, लेकिन Google की टीम को यह अलग और याद रहने वाला लगा, इसलिए इसे तुरंत मंजूरी मिल गई.

निकनेम से बना AI मॉडल का नाम

दरअसल Nano Banana नाम नैना रायसिंघानी के दोस्तों द्वारा दिए गए निकनेम्स से बना है. कुछ दोस्त उन्हें “Naina Banana” कहते हैं, जबकि कुछ “Nano” बुलाते हैं, क्योंकि वो कद में छोटी हैं और टेक्नोलॉजी से खास लगाव रखती हैं. इन दोनों शब्दों को मिलाकर Nano Banana नाम बना.

अगस्त 2024 में जब यह मॉडल LMArena प्लेटफॉर्म पर सामने आया, तो लोगों ने इसकी इमेज एडिटिंग क्षमता को काफी पसंद किया. साथ ही इसका अनोखा नाम भी चर्चा का विषय बन गया. देखते ही देखते Nano Banana इंटरनेट पर पहचाना जाने लगा.

कौन हैं नैना रायसिंघानी

नैना रायसिंघानी Google में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर हैं. उनका जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई की है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनकी मेहनत और सोच ने उन्हें खास पहचान दिलाई है.

Nano Banana बना Google की पहचान

बाद में जब Google ने अपने इमेज AI मॉडल को और बेहतर किया और Gemini 3 Pro Image लॉन्च किया, तब भी कंपनी ने Nano Banana नाम को बनाए रखा. नए वर्जन को Nano Banana Pro कहा गया. यह मॉडल पहले से ज्यादा बेहतर और ताकतवर बताया जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
iPhone 17 Sale

₹1.35 लाख वाला iPhone 17 Pro अब सिर्फ ₹85,700 में! Amazon सेल में ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा

border 2

कभी वरुण धवन संग हंसी… तो कभी मूंगफली खाते दिखे सनी देओल, Border 2 के सेट की वायरल हुई तस्वीरें

Republic Day Wishes & Quotes 2026

Republic Day Wishes & Quotes 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये खास शुभकामनाएं, गर्व से झूम उठेगा मन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home