• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर: सिलहट में हिंदू टीचर का घर जलाया, परिवार ने भागकर बचाई जान

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सिलहट जिले का है, जहां कट्टरपंथियों ने एक हिंदू स्कूल शिक्षक बीरेंद्र कुमार डेके के घर में आग लगा दी।

  • Saurabh | 16 Jan 2026 08:40 PM
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर: सिलहट में हिंदू टीचर का घर जलाया, परिवार ने भागकर बचाई जान

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि हिंदू समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। ताजा मामला सिलहट जिले से सामने आया है, जहां एक हिंदू स्कूल शिक्षक के घर को आग के हवाले कर दिया गया। गनीमत रही कि शिक्षक और उनका परिवार समय रहते घर से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

सिलहट में हिंदू टीचर के घर पर हमला

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला के नंदिरगांव यूनियन के बहोर गांव की है। यहां रहने वाले हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डेके के घर पर कथित तौर पर कट्टरपंथी तत्वों ने हमला किया। आरोप है कि इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनके घर में आग लगा दी, जिससे घर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

परिवार ने भागकर बचाई जान

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीरेंद्र कुमार डेके और उनके परिवार के सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घर से आग की तेज लपटें उठ रही हैं और लोग डर के मारे इधर-उधर भाग रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

चार दिन पहले हिंदू ड्राइवर की हत्या

इससे पहले इसी हफ्ते बांग्लादेश के फेनी जिले में एक और दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां 27 वर्षीय हिंदू ऑटो रिक्शा चालक समीर दास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। समीर रविवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश जगतपुर गांव के एक खेत से बरामद हुई।

24 दिनों में हिंदुओं पर 9 हमले

जानकारी के अनुसार, पिछले 24 दिनों में हिंदू समुदाय पर हमले की यह नौवीं घटना है। अलग-अलग जिलों में हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा, आगजनी और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इससे देश के अल्पसंख्यक समुदाय में डर और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

भारत ने जताई चिंता

भारत सरकार ने भी इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। 9 जनवरी को भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों को एक गंभीर और चिंताजनक पैटर्न बताया था। भारत ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश सरकार ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करेगी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

संबंधित ख़बरें
Bahraich Tiger Sighting

Bahraich Tiger Sighting: बहराइच के रेहुआ मंसूर गांव में बाघ का आतंक, वन विभाग ने किया अलर्ट

online betting

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती, हजारों वेबसाइट्स पर कार्रवाई

Maharashtra local body elections

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, पीएम मोदी बोले- ट्रैक रिकॉर्ड ने जनता का दिल जीता

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home