• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Mauni Amavasya 2026: इस एक दिन का स्नान बदल सकती है किस्मत! रवि योग में मिलेगा कई गुना पुण्य

Mauni Amavasya Date: मौनी अमावस्या 2026 माघ मास की सबसे पावन तिथि मानी जाती है. इस बार यह रवि मौनी अमावस्या के शुभ संयोग में 18 जनवरी को पड़ रही है. स्नान, दान, पितृ तर्पण और मौन व्रत से जीवन में सकारात्मक बदलाव और पुण्य की प्राप्ति होती है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 17 Jan 2026 10:57 AM
Mauni Amavasya 2026: इस एक दिन का स्नान बदल सकती है किस्मत! रवि योग में मिलेगा कई गुना पुण्य

Mauni Amavasya 2026: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को खास आध्यात्मिक महत्व मिला है, लेकिन जब बात माघ महीने की अमावस्या की होती है, तो इसका महत्व कई गुना और बढ़ जाता है. माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है, जिसे आत्मशुद्धि, मौन साधना और पुण्य प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर माना गया है. वर्ष 2026 में यह पावन तिथि 18 जनवरी, रविवार को पड़ रही है.

मौनी अमावस्या 2026 की तिथि और पुण्यकाल

हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या की तिथि 18 जनवरी 2026 को रात 12:03 बजे से शुरू होकर 19 जनवरी को 1:21 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर 18 जनवरी को ही मौनी अमावस्या का मुख्य पुण्यकाल माना जाएगा. इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

रवि मौनी अमावस्या का दुर्लभ संयोग

इस बार मौनी अमावस्या रविवार को पड़ रही है, इसलिए इसे रवि मौनी अमावस्या कहा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह संयोग बेहद शुभ होता है. सूर्य देव की उपस्थिति के कारण इस दिन किए गए धार्मिक कार्य जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता बढ़ाते हैं. माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुराने पापों से मुक्ति मिलती है.

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग इस दिन संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं. मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा जल अमृत के समान हो जाता है, जिससे स्नान और दान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.

पितरों की शांति के लिए भी विशेष

मौनी अमावस्या को पितरों की शांति के लिए भी विशेष माना गया है. इस दिन तर्पण, जल अर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है. जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है, उनके लिए यह दिन विशेष लाभ देने वाला माना जाता है.

मौनी अमावस्या के दिन स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 से 6:21 बजे तक सबसे उत्तम समय माना गया है. हालांकि 18 जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक स्नान किया जा सकता है.

सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं

स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. जल में लाल फूल और अक्षत मिलाना शुभ माना जाता है. इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

मौनी अमावस्या की सबसे प्रमुख परंपरा मौन व्रत है. इस दिन मौन रखने से मन शांत होता है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं और आत्मिक संतुलन बना रहता है. मौन साधना व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है.

(Disclaimer: यह खबर धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल सूचना देना है.)

संबंधित ख़बरें
Twitter services are down

भारत में X (ट्विटर) की सर्विस फिर हुई ठप, यूजर्स परेशान

Mrunal Thakur

वेलेंटाइन डे पर धनुष की दूसरी शादी की चर्चा, मृणाल ठाकुर संग वायरल अफवाह की क्या है सच्चाई?

Kangana Ranaut

“जिन्होंने मेरा घर तोड़ा, आज सत्ता से बाहर हुए”, बीएमसी जीत पर कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

Pragatisheel Punjab Investment Summit

पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home