• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Republic Day Wishes & Quotes 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये खास शुभकामनाएं, गर्व से झूम उठेगा मन

Republic Day Wishes & Quotes 2026: 26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस मनाता है. इसी दिन संविधान लागू हुआ था. यह दिन लोकतंत्र, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है, जब पूरे देश में कार्यक्रम होते हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं.

  • Samachaar Desk | 17 Jan 2026 03:02 PM
Republic Day Wishes & Quotes 2026:  गणतंत्र दिवस पर भेजें ये खास शुभकामनाएं, गर्व से झूम उठेगा मन

Republic Day Wishes & Quotes 2026: भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है. इसी दिन वर्ष 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना. ये दिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आजादी के मूल्यों की याद दिलाता है.

भारतीय संविधान देश का मार्गदर्शक है. ये नागरिकों को अधिकार देता है और कर्तव्यों की याद भी दिलाता है. गणतंत्र दिवस पर संविधान के मूल्यों जैसे स्वतंत्रता, समानता और न्याय को समझने और अपनाने का संदेश दिया जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

देशभर में होते हैं कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है. इसमें तीनों सेनाओं की झांकी, राज्यों की सांस्कृतिक झलक और वीरता पुरस्कारों का प्रदर्शन होता है. इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

ये दिन भारत की विविधता और एकता को दर्शाता है. अलग-अलग धर्म, भाषा और संस्कृति के लोग इस दिन एक साथ देश के प्रति गर्व और सम्मान व्यक्त करते हैं.

अपनों को भेजे जाते हैं संदेश

गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं भेजते हैं. इन संदेशों के जरिए देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है.

गणतंत्र दिवस पर प्रेरक शुभकामनाएं

इस गणतंत्र दिवस पर देश की एकता और लोकतंत्र का सम्मान करें. आइए, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें. देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए यह दिन मनाएं. साथ ही स्वतंत्र और मजबूत भारत के निर्माण में अपना योगदान दें.

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

1- आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है.

गणतंत्र दिवस की बधाई

2- मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए

बस अमन से भरा यह वतन चाहिए

जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए

और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए.

3- याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,

हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है.

इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,

झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है.

4- कुछ नशा तिरंगे की आन का है

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है.

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

5- भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,

दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,

सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,

इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास.

लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प

गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी दिन है. यह हमें याद दिलाता है कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
WPL 2026

WPL 2026: श्रेयंका पाटिल का 5 विकेट हॉल, हरमनप्रीत कौर ने ऑरेंज कैप में बनाई बढ़त, जानें पूरी लिस्ट

iPhone 17 Sale

₹1.35 लाख वाला iPhone 17 Pro अब सिर्फ ₹85,700 में! Amazon सेल में ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा

border 2

कभी वरुण धवन संग हंसी… तो कभी मूंगफली खाते दिखे सनी देओल, Border 2 के सेट की वायरल हुई तस्वीरें

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

smriti irani

क्योंकि सास भी कभी बहू की स्मृति ईरानी को एक एपिसोड के मिलते हैं लाखों, कभी McDonald’s में करती थी काम

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home