• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

WhatsApp के स्टेटस सेक्शन में चार नए मजेदार फीचर्स, साथ ही फर्जी अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई

WhatsApp ने स्टेटस सेक्शन के लिए चार नए फीचर्स लेआउट, म्यूज़िक स्टिकर्स, फोटो स्टिकर्स और Add Yours लॉन्च किए हैं, जो आने वाले महीनों में सभी यूज़र्स तक पहुंचेंगे.

  • Samachaar Desk | 10 Aug 2025 11:17 AM
WhatsApp के स्टेटस सेक्शन में चार नए मजेदार फीचर्स, साथ ही फर्जी अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई

मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है. अब कंपनी ने स्टेटस सेक्शन को और इंटरैक्टिव व क्रिएटिव बनाने के लिए चार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं लेआउट, म्यूज़िक स्टिकर्स, फोटो स्टिकर्स और Add Yours. कंपनी के मुताबिक, ये अपडेट आने वाले महीनों में सभी यूज़र्स तक धीरे-धीरे पहुंच जाएंगे.

लेआउट फीचर – कोलाज बनाने का आसान तरीका

इस नए लेआउट ऑप्शन की मदद से यूज़र्स सीधे व्हाट्सऐप के अंदर ही कोलाज बना सकते हैं. बिल्ट-इन एडिटर के जरिए आप एक बार में अधिकतम छह तस्वीरें चुनकर उन्हें आकर्षक कोलाज में सजा सकते हैं. ट्रिप की यादें, किसी इवेंट के खास पल या रोजमर्रा की तस्वीरें अब इन्हें इंस्टाग्राम-स्टाइल में शेयर करना और आसान होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

म्यूज़िक स्टिकर्स – फोटो में डालें पसंदीदा गाना

हाल ही में WhatsApp ने स्टेटस में म्यूज़िक जोड़ने का फीचर पेश किया था. अब इसके साथ म्यूज़िक स्टिकर का विकल्प भी आ गया है. इससे यूज़र्स किसी भी फोटो या सेल्फी पर अपना पसंदीदा गाना ओवरले कर सकते हैं. इससे एक साधारण फोटो भी ऑडियो-विजुअल पोस्ट में बदल जाएगी.

फोटो स्टिकर्स – बनाएं कस्टम स्टिकर्स

फोटो स्टिकर टूल के जरिए यूज़र्स किसी भी तस्वीर को कस्टम स्टिकर में बदल सकते हैं. इसमें क्रॉप, रीसाइज़ और शेप बदलने जैसे विकल्प मौजूद हैं, ताकि आप अपने स्टेटस अपडेट को और भी क्रिएटिव तरीके से पेश कर सकें.

Add Yours – दोस्तों के साथ इंटरैक्टिव मज़ा

Add Yours फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक से प्रेरित है. इसमें आप एक प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं, जैसे “Best coffee moment” या “Throwback pic”, और अपने दोस्तों को फोटो या वीडियो के जरिए जवाब देने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं. इससे स्टेटस अपडेट एक इंटरैक्टिव चैलेंज में बदल जाएगा.

फर्जी अकाउंट्स पर व्हाट्सऐप का बड़ा कदम

इन नए फीचर्स के साथ ही WhatsApp ने साइबर क्राइम पर भी सख्ती बढ़ा दी है. कंपनी ने खुलासा किया है कि इस साल की पहली छमाही में ही 68 लाख से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स ब्लॉक किए गए हैं, जिनमें से कई को उनके सक्रिय होने से पहले ही हटा दिया गया. इनमें से ज्यादातर स्कैम नेटवर्क्स साउथ ईस्ट एशिया से संचालित हो रहे थे.

WhatsApp के ये नए फीचर्स न केवल स्टेटस अपडेट को ज्यादा मजेदार और क्रिएटिव बनाएंगे, बल्कि यूज़र्स के बीच इंटरैक्शन भी बढ़ाएंगे. साथ ही, फर्जी अकाउंट्स पर कंपनी की सख्त कार्रवाई प्लेटफ़ॉर्म को और सुरक्षित बनाएगी.

संबंधित ख़बरें
Anupam Kher Viral Video

पब्लिक टॉयलेट के साइन बोर्ड ने कर दिया अनुपम खेर को कन्फ्यूज, कही ऐसी बात…!

diljit dosanjh

मेट गाला में छाए दिलजीत दोसांझ, अब 60 की उम्र में करेंगे ऐसा काम जिसे सुनकर फैंस रह गए हैरान

Viral Video

ट्रेन से लटककर ‘डेथ-डांस’, खंभे से टकराई लड़की… वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home