• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

पब्लिक टॉयलेट के साइन बोर्ड ने कर दिया अनुपम खेर को कन्फ्यूज, कही ऐसी बात…!

Anupam Kher Viral Video : अनुपम खेर ने पब्लिक टॉयलेट के अजीब साइन बोर्ड पर अपना कन्फ्यूजन शेयर किया—वीडियो देखकर फैंस भी बोले, हमारे साथ भी हुआ है ऐसा!

  • Samachaar Desk | 10 Aug 2025 09:28 AM
पब्लिक टॉयलेट के साइन बोर्ड ने कर दिया अनुपम खेर को कन्फ्यूज, कही ऐसी बात…!

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने ह्यूमर और सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. वह अक्सर ऐसे मुद्दे उठा देते हैं जिनसे आम लोग भी जुड़ाव महसूस करते हैं. इस बार उन्होंने एक बेहद सामान्य लेकिन मजेदार विषय छेड़ दिया—पब्लिक टॉयलेट के बाहर लगे साइन बोर्ड्स का कन्फ्यूजन.

इंस्टाग्राम वीडियो में शेयर किया दिलचस्प अनुभव

अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह आजकल रेस्टोरेंट, थिएटर या स्टूडियो के बाहर लगे टॉयलेट साइन कई बार समझने में मुश्किल पैदा करते हैं. वीडियो में वह कहते हैं, "पहले तो सिंपल होता था—लेडीज और जेंट्स. लेकिन अब ऐसे-ऐसे डिजाइन और पेंटिंग्स बना देते हैं कि कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आता कौन सा वॉशरूम किसके लिए है.” उन्होंने यह वीडियो एक स्टूडियो के बाहर खड़े होकर बनाया, जहां साइन बोर्ड देखकर उन्हें खुद को समझने में समय लगा कि किस तरफ जाना है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फैंस ने भी जताई सहमति

वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में पूछा, "क्या आपके साथ भी ऐसा कन्फ्यूजन होता है?" इस सवाल पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "जी हां, एक बार मैं गलती से गलत वॉशरूम में चला गया था.” दूसरे ने कमेंट किया, "बिलकुल सही सर, कुछ चीजें सिंपल ही बेहतर होती हैं.”तीसरे यूजर का कहना था, "महिला/पुरुष लिखना ज्यादा आसान और स्पष्ट है, क्रिएटिविटी यहां नहीं चाहिए.”

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


रोजमर्रा के मुद्दों में भी ढूंढ लेते हैं ह्यूमर

अनुपम खेर का यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि वह कितनी आसानी से रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को हंसी-मजाक में बदल देते हैं. यही कारण है कि उनकी पोस्ट पर लाखों लोग रिएक्ट करते हैं और खुद को उनकी बात से जोड़ पाते हैं.

वर्क फ्रंट पर भी बिजी

काम के मोर्चे पर अनुपम खेर हाल ही में अपनी फिल्म 'तन्वीः द ग्रेट' को लेकर चर्चा में थे. यह फिल्म भारतीय सेना और ऑटिज्म पर आधारित है. कहानी एक युवा लड़की तन्वी की है, जो अपनी मां और दादा के साथ रहती है और अपने दिवंगत पिता से प्रेरित होकर सेना में शामिल होने का सपना देखती है. फिल्म में अनुपम खेर के साथ शुभांगी दत्त, बोमन ईरानी, करण टैकर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

पंजाब में ड्रोन से होने वाली तस्करी पर लगेगा ब्रेक, CM मान ने लॉन्च किया एंटी-ड्रोन सिस्टम

Trump-Putin

ट्रंप-पुतिन अलास्का बैठक: शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध खत्म करने का वादा, भारत की भी नजर

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 August, 2025 : आज किसके सितारे देंगे साथ और किसके लिए आएगी मुश्किल घड़ी, पढ़ें पूरा राशिफल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home