• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

WhatsApp ने 98 लाख अकाउंट्स को एक झटके में किया बैन, कहीं आपका नंबर तो नहीं शामिल?

WhatsApp ने जून 2025 में भारत में 98 लाख अकाउंट्स बैन किए, जिसमें 19 लाख प्रोऐक्टिव थे. जानें क्या है इसका कारण और कैसे बचें इस कार्रवाई से.

  • Samachaar Desk | 06 Aug 2025 06:13 PM
WhatsApp ने 98 लाख अकाउंट्स को एक झटके में किया बैन, कहीं आपका नंबर तो नहीं शामिल?

Meta की स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने जून 2025 में भारत में एक बड़ा कदम उठाते हुए 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है. यह कदम प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग, फेक न्यूज और यूजर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. हैरानी की बात ये है कि इनमे से 19 लाख से अधिक अकाउंट्स को प्रोऐक्टिव तरीके से सस्पेंड किया गया यानी शिकायत आने से पहले ही, WhatsApp की तकनीकी टीम ने उनपर कार्रवाई कर दी.

यूज़र्स की शिकायतों पर भी हुई कार्रवाई

WhatsApp हर महीने अपनी Compliance रिपोर्ट जारी करता है, जिसके मुताबिक जून महीने में कंपनी को कुल 23,596 यूज़र शिकायतें प्राप्त हुईं. ये शिकायतें अकाउंट सपोर्ट, बैन अपील्स और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़ी थीं. रिपोर्ट के अनुसार, इन शिकायतों की जांच के बाद 1,001 मामलों में एक्शन लिया गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इससे यह स्पष्ट है कि WhatsApp केवल ऑटोमैटिक सिस्टम के भरोसे नहीं है, बल्कि यूजर्स की शिकायतों को भी गंभीरता से लेकर ज़रूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करता है.

WhatsApp की सुरक्षा नीति

WhatsApp का फोकस हमेशा से यूज़र सेफ्टी पर रहा है. कंपनी का मानना है कि नुकसान होने से पहले ही उसे रोकना ज्यादा बेहतर होता है. इसी सोच के साथ WhatsApp लगातार अपने सिक्योरिटी फीचर्स को अपडेट कर रहा है. स्पैम, फेक न्यूज, फेक अकाउंट्स और अन्य तरह की दुरुपयोग की गतिविधियों को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए WhatsApp एडवांस टेक्नोलॉजी और यूज़र फीडबैक दोनों का इस्तेमाल करता है.

कैसे काम करता है WhatsApp का ऑटोमैटेड एब्यूज सिस्टम?

WhatsApp के पास एक स्मार्ट ऑटोमैटेड सिस्टम है जो तीन स्तरों पर यूजर की गतिविधियों की निगरानी करता है:

1. रजिस्ट्रेशन के समय

2. संदेश भेजते समय

3. नेगेटिव फीडबैक मिलने पर, जैसे किसी यूज़र द्वारा रिपोर्ट या ब्लॉक किया जाना

इन टूल्स के साथ एक विशेषज्ञों की टीम भी जुड़ी होती है जो संदेहास्पद मामलों की समीक्षा करती है ताकि सिस्टम की सटीकता और बेहतर हो सके.

क्यों जरूरी है ये कदम?

आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग के लिए ही नहीं, बल्कि बिज़नेस और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भी होता है. ऐसे में स्पैम, स्कैम और दुरुपयोग से प्लेटफॉर्म को मुक्त रखना बेहद ज़रूरी हो जाता है.

WhatsApp के इस कड़े कदम से यह साफ हो गया है कि कंपनी यूजर्स की सुरक्षा और अनुभव को लेकर पूरी तरह से गंभीर है. आने वाले समय में ऐसे और भी कदम देखने को मिल सकते हैं, जिससे यूज़र्स को एक सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल माहौल मिल सके.

संबंधित ख़बरें
Delhi MLA

दिल्ली के विधायकों को iPhone 16 Pro मिलने पर बवाल: जनता और विपक्ष ने उठाए सवाल

Bikram Majithia

बिक्रम मजीठिया की जमानत पर फैसला टला, मोहाली कोर्ट में 7 अगस्त को फिर होगी सुनवाई

Bhagwant Mann

पंजाब में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: भगवंत मान सरकार का सख्त एक्शन, सीधे भेजे जाएंगे जेल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home