• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Tesla Showroom मुंबई में खुला, लेकिन भारत में नहीं बनेगी कार? जानिए पूरी सच्चाई

टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी आधिकारिक मौजूदगी दर्ज करा दी है. मंगलवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में कंपनी ने अपना पहला शोरूम भव्य रूप से लॉन्च किया.

  • Golu Dwivedi | 15 Jul 2025 12:50 PM
Tesla Showroom मुंबई में खुला, लेकिन भारत में नहीं बनेगी कार? जानिए पूरी सच्चाई

टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी आधिकारिक मौजूदगी दर्ज करा दी है. मंगलवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में कंपनी ने अपना पहला शोरूम भव्य रूप से लॉन्च किया. इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. उन्होंने उम्मीद जताई कि टेस्ला न सिर्फ भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करेगी बल्कि भविष्य में यहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना भी करेगी.

फडणवीस ने कहा, 'यह सिर्फ एक उद्घाटन नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है कि टेस्ला ने सही शहर और राज्य को चुना है। महाराष्ट्र भारत की एंटरप्रेन्योरशिप राजधानी है और मुंबई नवाचार व स्थिरता का प्रतीक है. टेस्ला सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि डिज़ाइन और इनोवेशन का प्रतीक है, इसी वजह से यह पूरी दुनिया में पसंद की जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टेस्ला ने दिखाई भारत में भविष्य की झलक

मुख्यमंत्री ने याद किया कि उन्होंने 2015 में अमेरिका दौरे के दौरान पहली बार टेस्ला में सवारी की थी और तभी से उन्होंने ठान लिया था कि ऐसी तकनीक भारत में भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'भले ही इसमें 10 साल लग गए हों, लेकिन अब यह सपना साकार हो गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय लोग इस वाहन की सराहना करेंगे.'

अभी मैन्युफैक्चरिंग की योजना नहीं

भले ही टेस्ला की भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अटकलें चल रही हों, लेकिन कंपनी की ओर से फिलहाल ऐसी कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई ईवी पॉलिसी, जिसमें आयात शुल्क में कटौती और विदेशी कंपनियों को प्रोत्साहन दिए गए हैं, से टेस्ला को बड़ा लाभ मिल सकता है.

टेस्ला मॉडल Y की कीमत ₹61 लाख

टेस्ला ने अपने मॉडल Y की कीमत भी सार्वजनिक कर दी है. ऑन-रोड कीमत ₹61 लाख रखी गई है, जबकि रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत ₹59.89 लाख तय की गई है. यह भारत में कंपनी के प्रीमियम ग्राहक वर्ग को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है.

पीएम मोदी और एलन मस्क की बातचीत

अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच फोन पर हुई बातचीत में तकनीकी साझेदारी और इनोवेशन को लेकर चर्चा हुई थी. इससे पहले फरवरी में अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी और मस्क की इन-पर्सन मीटिंग भी हो चुकी है.

भारत के ऑटो बाजार में टेस्ला की नई शुरुआत

टेस्ला का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते ऑटोमोबाइल मार्केट में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करता है. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और ऐसे में टेस्ला का आना प्रीमियम ईवी सेगमेंट में क्रांति ला सकता है.

संबंधित ख़बरें
Jio Data Plans

Jio का धमाका, 84 दिनों वाले प्लान्स में मिल रहा है फ्री 5G डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और ढेर सारे फायदे

Brigitte Macron Controversy

फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों पर विवाद, यूट्यूबर्स के खिलाफ मानहानि का केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा

Bihar Election 2025

Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 35 लाख वोटर हट सकते हैं मतदाता सूची से

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home