• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Redmi Pad 2 की धमाकेदार एंट्री, बजट में मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस, जानें फीचर्स

Xiaomi 18 जून 2025 को भारत में Redmi Pad 2 लॉन्च करने जा रहा है. यह बजट टैबलेट शानदार फीचर्स के साथ आएगा जैसे 11-इंच 2.5K LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर और Android 15 आधारित HyperOS 2.1. स्टूडेंट्स और बजट यूज़र्स के लिए यह एक जबरदस्त डील साबित हो सकती है.

  • Samachaar Desk | 05 Jun 2025 07:00 PM
Redmi Pad 2 की धमाकेदार एंट्री, बजट में मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस, जानें फीचर्स

Xiaomi एक बार फिर यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है. कंपनी का नया टैबलेट Redmi Pad 2 18 जून 2025 को भारतीय मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है. यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए खास है जो बजट में पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और लाइट गेमिंग के लिए एक भरोसेमंद टैबलेट की तलाश कर रहे हैं वो भी किफायती दाम में.

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Redmi Pad 2 को 18 जून को ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के तुरंत बाद यह टैबलेट Mi.com, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री शुरू होते ही बजट सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डिस्प्ले और डिजाइन

इस टैब में 11-इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा. इसका मतलब है आपको स्मूद स्क्रॉलिंग, बेहतर व्यूइंग एंगल और HD क्वालिटी में मूवीज़ का मजा मिलेगा वो भी आंखों पर ज़्यादा जोर डाले बिना.

प्रोसेसर और ओएस Redmi Pad 2 को MediaTek Helio G100 Ultra चिपसेट से पावर किया गया है. इसमें 2 Cortex-A76 कोर (2.20 GHz) और 6 Cortex-A55 कोर (2.00 GHz) मिलते हैं. यह प्रोसेसर लाइट गेमिंग, पढ़ाई और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है. साथ ही यह टैब Android 15 आधारित HyperOS 2.1 पर चलता है, जो नया और स्मूद अनुभव देता है.

दमदार बैटरी और कैमरा़

इस टैबलेट में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी घंटों का काम या binge-watching बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता के. कैमरा की बात करें तो 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है.

Redmi Pad 2 में क्वाड स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट है, जिससे ऑडियो क्वालिटी दमदार मिलती है. इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, UFS 2.2 स्टोरेज और स्टायलस सपोर्ट भी मौजूद है जो इसे और भी वर्सेटाइल बनाता है.

कीमत – पॉकेट फ्रेंडली टेक्नोलॉजी

Gizbot की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट की कीमत ₹15,000 से कम होगी. इतने कम दाम में इतने सारे प्रीमियम फीचर्स मिलने से यह स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और वर्क फ्रॉम होम यूज़र्स के लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है.

अगर आप एक ऐसा टैबलेट चाहते हैं जो बजट में हो, लेकिन फीचर्स में कोई समझौता न करे, तो Redmi Pad 2 आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है. इसकी लॉन्चिंग का इंतजार कीजिए. क्योंकि यह डिवाइस वाकई पैसा वसूल होने वाला है.

संबंधित ख़बरें
विश्व पर्यावरण दिवस पर PM MODI ने दिल्ली को दी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

विश्व पर्यावरण दिवस पर PM MODI ने दिल्ली को दी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

रामलला अब राजा राम: अयोध्या में मां सीता संग हुई भव्य प्रतिष्ठा, जन्मदिवस पर CM योगी ने उतारी आरती

रामलला अब राजा राम: अयोध्या में मां सीता संग हुई भव्य प्रतिष्ठा, जन्मदिवस पर CM योगी ने उतारी आरती

RCB पर टूटा जश्न का कहर: चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में दर्ज हुई FIR

RCB पर टूटा जश्न का कहर: चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में दर्ज हुई FIR

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home