• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Microsoft Security Flaw: CERT-In का बड़ा अलर्ट, हैकर्स कर सकते हैं आपका सिस्टम हैक और डेटा चोरी

Microsoft Users Alert : CERT-In ने Microsoft प्रोडक्ट्स में गंभीर सुरक्षा खामी पाई है. Windows, Office, Edge समेत कई सर्विसेज खतरे में हैं. यूजर्स को तुरंत सिस्टम अपडेट करने की सलाह दी गई है.

  • Samachaar Desk | 11 Sep 2025 06:33 PM
Microsoft Security Flaw: CERT-In का बड़ा अलर्ट, हैकर्स कर सकते हैं आपका सिस्टम हैक और डेटा चोरी

Microsoft Users Alert : डिजिटल दुनिया में सुरक्षा की अहमियत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसी बीच इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने इस खतरे को “High Severity” कैटेगरी में रखा है, जिसका मतलब है कि इसका असर बड़े पैमाने पर हो सकता है.

किन प्रोडक्ट्स पर है असर?

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा खामी माइक्रोसॉफ्ट के कई अहम और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स में पाई गई है. इनमें शामिल हैं:

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

Windows ऑपरेटिंग सिस्टम Microsoft Office और Office Online Server SQL Server Microsoft Edge ब्राउजर Azure Services Xbox Gaming Services Microsoft 365 Apps AutoUpdate for Mac

ये खामियां न केवल पर्सनल यूजर्स बल्कि बड़े कॉर्पोरेट नेटवर्क्स के लिए भी खतरा पैदा कर सकती हैं.

कैसे हो सकता है नुकसान?

एजेंसी का कहना है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स कई तरह के साइबर अटैक कर सकते हैं.

सिस्टम का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेना संवेदनशील डेटा चोरी करना एडमिन लेवल तक एक्सेस हासिल करना नकली हमले और मलेशियस कोड चलाना सिस्टम को पूरी तरह ठप कर देना

यानी अगर समय पर सुरक्षा अपडेट नहीं किया गया तो इसका असर बेहद गंभीर हो सकता है.

सरकार की सलाह

CERT-In ने माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स और आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी किए सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करें. समय रहते पैच अपग्रेड करना ही इस खतरे से बचने का सबसे असरदार उपाय है.

WhatsApp पर भी आया था खतरा

यह पहली बार नहीं है जब CERT-In ने बड़ा अलर्ट जारी किया हो. हाल ही में व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए भी चेतावनी जारी की गई थी. इसमें बताया गया था कि पुराने वर्र्जन पर एक खामी के चलते हैकर्स रिमोट अटैक करके यूजर्स की प्राइवेट चैट और कॉन्फिडेंशियल जानकारी तक पहुंच सकते हैं.

iOS के 2.25.21.73 से पुराने वर्जन WhatsApp Business के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन WhatsApp for Mac के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन

इन पर हैकिंग का सबसे ज्यादा खतरा पाया गया था और इन्हें तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई थी.

नतीजा

माइक्रोसॉफ्ट और व्हाट्सऐप जैसी बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. ऐसे में सुरक्षा खामियों को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आप भी माइक्रोसॉफ्ट या व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट करें और सिस्टम को सुरक्षित रखें.

संबंधित ख़बरें
Delhi Meerut RRTS

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर जल्द होगा पूरी तरह चालू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Kul Man Ghising

नेपाल में सियासी उथल-पुथल, सुशीला कार्की छूटीं पीछे, अब कुलमान घिसिंग पर टिकीं नेपाल की नजरें!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Promo: आंसुओं से मुस्कान तक… तान्या ने थामा अमाल का हांथ, फैंस बोले, ‘ये दोस्ती है या…?’

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home