• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

नेपाल में सियासी उथल-पुथल, सुशीला कार्की छूटीं पीछे, अब कुलमान घिसिंग पर टिकीं नेपाल की नजरें!

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन की तैयारियां तेज, पीएम की रेस में कुलमान घिसिंग सबसे आगे. जानें कौन हैं नेपाल के 'बिजली मैन' और भारत से उनके खास रिश्ते.

  • Samachaar Desk | 11 Sep 2025 04:45 PM
नेपाल में सियासी उथल-पुथल, सुशीला कार्की छूटीं पीछे, अब कुलमान घिसिंग पर टिकीं नेपाल की नजरें!

नेपाल इस समय राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा के दौर से गुजर रहा है. सियासी संकट गहराने के बीच अंतरिम सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अंतरिम प्रधानमंत्री कौन होंगे, लेकिन संभावित चेहरों पर चर्चा जोरों पर है.

कुछ दिन पहले तक पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही थीं, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं. नए समीकरणों के मुताबिक नेपाल के लोकप्रिय इंजीनियर कुलमान घिसिंग का अंतरिम प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है.

कुलमान घिसिंग: नेपाल के 'बिजली मैन'

25 नवंबर 1970 को नेपाल के रामेछाप जिले में जन्मे कुलमान घिसिंग एक इंजीनियर और प्रशासक हैं. उन्होंने भारत के जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. घिसिंग दो बार नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे. उनका पहला कार्यकाल 2016 से 2020 और दूसरा 2021 से 2025 तक चला.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उनके कार्यकाल में नेपाल ने बिजली संकट से बड़ी राहत पाई. लोड शेडिंग खत्म हुई और कई नए इलाकों तक बिजली पहुंचाई गई. इसी वजह से लोग उन्हें 'नेपाल का बिजली मैन' कहकर पुकारने लगे.

घाटे से मुनाफे तक की यात्रा

कुलमान घिसिंग ने न सिर्फ बिजली आपूर्ति सुधारी बल्कि NEA को घाटे से निकालकर मुनाफे में पहुंचा दिया. उनके कामकाज की पारदर्शिता और सख्त फैसलों ने उन्हें आम लोगों और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया. हालांकि, मार्च 2025 में तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया. कहा गया कि उन्होंने कुछ उद्योगपतियों के बिजली बिल माफ करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई.

भारत से गहरा नाता

कुलमान घिसिंग का भारत से गहरा रिश्ता रहा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई यहीं से की और कार्यकाल के दौरान नेपाल-भारत ऊर्जा सहयोग को नई दिशा दी. 2023-24 में नेपाल ने पहली बार भारत को बिजली निर्यात करना शुरू किया. यह कदम दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक अहम पड़ाव साबित हुआ.

लोकप्रियता बनी ताकत

कुलमान की बर्खास्तगी ने उन्हें जनता के और करीब ला दिया. युवाओं ने उन्हें भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ एक ईमानदार चेहरे के रूप में देखा. यही कारण है कि आज वे अंतरिम प्रधानमंत्री की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. अगर वे यह जिम्मेदारी संभालते हैं, तो नेपाल की राजनीति में एक नई और स्वच्छ छवि वाले नेता का उदय होगा.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: शर्टलेस Salman Khan के साथ Viral हो रहा कुनिका सदानंद का वीडियो, जानें क्या है सच!

Nitin Gadkari

E20 पेट्रोल पर पेड मुहिम का खुलासा! गडकरी बोले, ‘स्वदेशी, प्रदूषण मुक्त और सियासी निशाने का शिकार’

Delhi Meerut RRTS

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर जल्द होगा पूरी तरह चालू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home