• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज में बाढ़ के पानी की पूजा करते दिखे पुलिस अफसर, बोले- 'घर पधारीं गंगा मैया', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी ने अपने घर में घुसे बाढ़ के पानी को 'गंगा मैया' मानकर उसकी विधिवत पूजा की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

  • Golu Dwivedi | 03 Aug 2025 12:24 PM
प्रयागराज में बाढ़ के पानी की पूजा करते दिखे पुलिस अफसर, बोले- 'घर पधारीं गंगा मैया', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी ने अपने घर में घुसे बाढ़ के पानी को 'गंगा मैया' मानकर उसकी विधिवत पूजा की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें अधिकारी दूध और फूल चढ़ाते हुए दिख रहे हैं.

लगातार बारिश के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसी बीच प्रयागराज में तैनात पुलिस अधिकारी चंद्रदीप निषाद का यह अनोखा अंदाज चर्चा में आ गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे पानी में तैरते और 'गंगा मैया की जय' के जयकारे लगाते नजर आते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

ड्यूटी से पहले गंगा मैया के दर्शन, अधिकारी ने किया पूजन

चंद्रदीप निषाद ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि आज ड्यूटी पर निकलते समय गंगा मैया का हमारे द्वार आगमन हुआ। माँ गंगा की पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त किया. जय गंगा मैया की. वीडियो में वे पुलिस की वर्दी में दिखते हैं और सड़क पर जमा जलभराव को दूध और फूल अर्पित करते हुए पूजा करते हैं। इसके बाद वह पानी में डुबकी लगाते हैं और "जय गंगा मैया की" का उद्घोष करते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by SI ChandraDeep Nishad (@si_chandradeep_nishad)


राष्ट्रीय तैराक और हाई कोर्ट जज के PSO हैं चंद्रदीप

निषाद की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे उत्तर प्रदेश पुलिस के तैराकी चैंपियन हैं और वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट के माननीय जज के PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के रूप में तैनात हैं. उनकी जीवनी में लिखा है, “PSO Hon’ble Justice High Court Allahabad, national swimmer & UP Police swimming champion.”

वायरल वीडियो में दिखा दो अलग-अलग दृश्य

उन्होंने दो वीडियो साझा किए- पहले वीडियो में बाढ़ का पानी घर के बाहर तक सीमित था, जिसमें वे दूध और गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कर रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पानी घर के अंदर तक घुस चुका है और निषाद उसमें तैरते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रही हैं. कुछ यूज़र्स ने जलभराव की स्थिति पर चिंता जताई, तो कईयों ने निषाद की भक्ति भावना की सराहना की. एक यूज़र ने लिखा—“कम से कम कोई तो है जो इस प्राकृतिक संकट को भी आस्था में बदल रहा है. वहीं दूसरे ने सवाल उठाया-“ये पूजा है या सिस्टम पर कटाक्ष?”

वाराणसी में खतरे के निशान पर बह रही गंगा, वरुणा नदी ने लिया रौद्र रूप

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, वाराणसी में गंगा का जलस्तर 69.98 मीटर तक पहुंच गया है, जो कि 71.26 मीटर के खतरे के निशान के बेहद करीब है. इसके चलते वरुणा नदी ने भी उफान ले लिया है और इसके किनारे बसे इलाकों में पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Operation Akhal,

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के जंगलों में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

priyanka chopra

10 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी 'राम चाहे लीला' की स्टार? कमबैक की अटकलें तेज

ind vs Pak

एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच की घोषणा से भड़के फैंस, BCCI की चुप्पी पर उठे सवाल

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home