• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के जंगलों में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. इस बड़े ऑपरेशन में रविवार को तीन और आतंकियों को मार गिराया गया

  • Golu Dwivedi | 03 Aug 2025 11:42 AM
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के जंगलों में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. इस बड़े ऑपरेशन में रविवार को तीन और आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक जवान घायल हो गया। इसके साथ ही ऑपरेशन में अब तक कुल 6 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है.

यह इस साल की सबसे बड़ी आतंक विरोधी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है. ऑपरेशन अखल में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम हाईटेक निगरानी प्रणाली के साथ मोर्चा संभाले हुए है. मुठभेड़ के दौरान शनिवार रात भर कुलगाम के अखल जंगलों में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई

इस ऑपरेशन की शुरुआत शुक्रवार को उस समय हुई जब सुरक्षाबलों को अखल जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया. शुक्रवार रात तक मुठभेड़ जारी रही लेकिन रात में ऑपरेशन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया.

शनिवार को मारे गए थे TRF के तीन आतंकी

शनिवार को ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के थे, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक रूप है. यही संगठन पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ले चुका है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे.

हाईटेक उपकरणों और कमांडरों की नजर

ऑपरेशन अखल में ड्रोन, नाइट विजन कैमरे, सैटेलाइट इमेजरी जैसे आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी और सेना की 15 कोर के कमांडर खुद इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

हाल ही में कई बड़े ऑपरेशन किए गए

यह ऑपरेशन ऐसे समय में हो रहा है जब सुरक्षाबलों ने हाल ही में कई बड़े आतंक रोधी ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम नरसंहार के पीछे रहे लश्कर आतंकियों को श्रीनगर के पास डाचीगाम इलाके में मार गिराया गया.इसके अगले ही दिन, 29 जुलाई को ‘ऑपरेशन शिव शक्ति’ चलाया गया जिसमें दो और आतंकी सेना द्वारा मारे गए.

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में 100+ आतंकी ढेर

सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि सीमा पार भी भारत ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है. मई 6-7 के बीच किए गए ऑपरेशन सिंदूर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19 Update

Bigg Boss 19 Update: जियो पर दिखेगा प्रीमियर से पहले का खास एपिसोड ‘अग्नि परीक्षा’, टीवी पर नहीं होगा टेलीकास्ट!

Friendship Day 2025

Friendship Day पर सिर्फ बैंड नहीं, दें अपने दोस्त को दिल से निकली हुई ये 10 अनमोल लाइन्स!

saiyaara

300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती ‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, YRF की पहली फिल्म जो सीधे Netflix पर होगी रिलीज!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home