• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच की घोषणा से भड़के फैंस, BCCI की चुप्पी पर उठे सवाल

पहलगाम आतंकी हमले और भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के बाद भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

  • Golu Dwivedi | 03 Aug 2025 12:14 PM
एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच की घोषणा से भड़के फैंस, BCCI की चुप्पी पर उठे सवाल

पहलगाम आतंकी हमले और भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के बाद भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. ऐसे में खेल संबंधों, खासकर क्रिकेट को लेकर यह उम्मीद की जा रही थी कि किसी भी तरह का मुकाबला नहीं होगा.

लेकिन एशिया कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा ने फैंस को चौंका दिया है. शेड्यूल में ग्रुप स्टेज में भारत-पाक मुकाबले के साथ-साथ सुपर 4 और फाइनल में भी इन दोनों टीमों के आमने-सामने आने की संभावना जताई गई है. सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हो रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पाकिस्तान के नियंत्रण में एशिया कप

एशिया कप का आयोजन इस बार एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) कर रही है, जिसकी कमान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक़वी के हाथ में है. नक़वी न केवल PCB के मुखिया हैं, बल्कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं. ऐसे में पूरा टूर्नामेंट राजनीतिक रंग ले चुका है और यह पाकिस्तान सरकार के उच्च स्तर के प्रतिनिधित्व के साथ हो रहा है.

BCCI की चुप्पी से भड़के फैंस

इस पूरे मामले में बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. न तो टूर्नामेंट में भाग लेने पर सफाई दी गई है, न ही भारत-पाक मुकाबले को लेकर कोई बयान आया है. बीसीसीआई की यह चुप्पी भारतीय फैंस को खटक रही है, जो लगातार सोशल मीडिया पर इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं. एक यूज़र ने ट्वीट किया, 'जब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में फैंस के विरोध के चलते भारत-पाक मैच रद्द हो सकता है, तो यहां क्यों नहीं?'

2012 के बाद से नहीं हुए हैं द्विपक्षीय मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज़ 2012 में हुई थी. इसके बाद से दोनों टीमों के बीच टक्कर केवल मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स जैसे वर्ल्ड कप, एशिया कप आदि में ही होती आई है. लेकिन इस बार फैंस का मानना है कि एशिया कप में भाग लेना भारत के राष्ट्रीय हितों के विपरीत है.

क्या फैंस के दबाव में बदलेगा फैसला?

WCL जैसी प्रदर्शनी लीग में भी भारत-पाक मैच सिर्फ फैंस के विरोध के चलते रद्द कर दिया गया था। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वैसी ही मांग उठ रही है कि BCCI इस मुकाबले से किनारा कर ले। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर “#BoycottAsiaCup” और “#NoMatchWithPakistan” जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी जनदबाव काम करेगा और भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच रद्द किया जाएगा.

संबंधित ख़बरें
saiyaara

300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती ‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, YRF की पहली फिल्म जो सीधे Netflix पर होगी रिलीज!

Operation Akhal,

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के जंगलों में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

priyanka chopra

10 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी 'राम चाहे लीला' की स्टार? कमबैक की अटकलें तेज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home