• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

70वें जन्मदिन पर मायावती का बड़ा दांव! ब्राह्मणों को संदेश, गठबंधन पर भी साफ कर दिया स्टैंड

Mayawati 70th birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की और बीजेपी, कांग्रेस व सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कानून-व्यवस्था, दलित उत्पीड़न और विकास कार्यों को लेकर अपनी सरकार का बचाव किया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 15 Jan 2026 02:07 PM
70वें जन्मदिन पर मायावती का बड़ा दांव! ब्राह्मणों को संदेश, गठबंधन पर भी साफ कर दिया स्टैंड

Mayawati 70th Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन को पूरी तरह राजनीतिक एजेंडे के साथ मनाया. उन्होंने बताया कि पूरे देश में उनका जन्मदिन “जनकल्याणकारी दिवस” के रूप में मनाया गया. मायावती ने कहा कि उनकी सरकारों के दौरान शुरू की गई योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला और इसी वजह से जनता के दिलों में उनकी जगह बनी हुई है.

ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश

मायावती ने इस मौके पर ब्राह्मण समाज को खास संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बीएसपी ने हमेशा ब्राह्मणों को सम्मान और उचित भागीदारी दी है. दिसंबर 2025 के विधानसभा शीतकालीन सत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी दलों के ब्राह्मण विधायकों ने अपनी उपेक्षा को लेकर चिंता जताई थी. ऐसे में ब्राह्मण समाज को बीजेपी, कांग्रेस और सपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए.

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

“किसी का बाटी-चोखा नहीं चाहिए”

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ब्राह्मण समाज को किसी का एहसान नहीं चाहिए. अगर बीएसपी की सरकार बनी तो उनकी सभी अपेक्षाएं पूरी की जाएंगी. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षत्रिय और अन्य समाजों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. मायावती ने दावा किया कि उनके शासनकाल में मंदिर, मस्जिद और चर्च जैसी धार्मिक जगहों को कभी नुकसान नहीं पहुंचने दिया गया.

सपा पर गंभीर आरोप

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा के शासन में माफिया और गुंडों का राज रहा. दलित समाज पर सबसे ज्यादा अत्याचार इसी दौर में हुए. उन्होंने 2 जून को अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह सपा के गुंडों और बदमाशों की करतूत थी. साथ ही उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए मॉडल में मुस्लिम समाज भी उपेक्षित रहा.

बीजेपी सरकार से दलित वर्ग परेशान

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि दलित और अन्य उपेक्षित वर्ग आज भी परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि आज जिन एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का उद्घाटन हो रहा है, उनकी शुरुआत बीएसपी सरकार के समय हुई थी, लेकिन राजनीतिक विरोध के चलते काम आगे नहीं बढ़ पाया.

गठबंधन को लेकर मायावती का साफ स्टैंड

गठबंधन के सवाल पर मायावती ने दो टूक कहा कि बीएसपी विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन तभी होगा जब वह बीएसपी के हित में हो. अगर भविष्य में कोई दल अपर कास्ट वोट दिलाने में सक्षम हुआ, तभी गठबंधन पर विचार किया जाएगा. फिलहाल पार्टी सभी चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर कायम है.

संबंधित ख़बरें
veer paharia tara sutaria

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप ड्रामा! एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक फैंस हुए हैरान

Iran Protests

ईरान में बवाल! विरोध प्रदर्शन फैलने से भारत के बड़े प्रोजेक्ट खतरे में… जानें कैसे होगा असर

The Raja Saab box office collection

प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर! 400 करोड़ की फिल्म 7 दिन में ही फ्लॉप की कगार पर!

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

Pragatisheel Punjab Investment Summit

पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home