• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

DGP राजीव कृष्ण का संकल्प: हर हाल में यूपी में कानून का राज सुनिश्चित करेंगे

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पदभार ग्रहण करने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और संगठित अपराध पर निर्णायक कार्रवाई होगी।

  • Saurabh | 02 Jun 2025 06:25 PM
DGP राजीव कृष्ण का संकल्प: हर हाल में यूपी में कानून का राज सुनिश्चित करेंगे

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।

राजीव कृष्णा ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व ने पुलिसिंग की दिशा को स्पष्ट किया है। पुलिस बल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना मेरा लक्ष्य रहेगा।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। संगठित अपराध के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

जन शिकायतों का संवेदनशील समाधान प्राथमिकता

डीजीपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्तरों पर जन सुनवाई को प्रभावी और सहानुभूतिपूर्ण बनाया जाएगा। मुख्यालय में आने वाले फरियादियों की सुनवाई के लिए लोक शिकायत प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही समीक्षा बैठक भी बुलाई जाएगी।

टेक्नोलॉजी और एआई से होगी स्मार्ट पुलिसिंग

राजीव कृष्णा ने बताया कि पुलिसिंग में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, “कोरोना काल के बाद साइबर क्राइम में इजाफा हुआ है। ऐसे में तकनीक ही इसका प्रभावी समाधान है। एआई एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।”

उन्होंने भरोसा जताया कि तकनीक और नवाचार की मदद से अपराध नियंत्रण को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

पुलिस कल्याण और प्रशिक्षण पर विशेष जोर

डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारे पास बेहद सक्षम और प्रतिभाशाली बल है। उनके कौशल को पहचानकर उन्हें बेहतर अवसर दिए जाएंगे।” उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर बताया।

नेपाल सीमा की सुरक्षा होगी और सख्त

राजीव कृष्णा ने कहा कि नेपाल सीमा पर सुरक्षा और चेकिंग को लेकर ठोस इंतजाम किए जाएंगे। सीमा पार से होने वाले आपराधिक गतिविधियों और घुसपैठ को रोकने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी।

कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

डीजीपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा, “राज्य के हर कोने में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बल के सभी सदस्य अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।”

संबंधित ख़बरें
भगवंत मान के पंजाब में सड़कें हो रहीं सुपरफास्ट! 21 करोड़ से सजीले रोड्स का शिलान्यास

भगवंत मान के पंजाब में सड़कें हो रहीं सुपरफास्ट! 21 करोड़ से सजीले रोड्स का शिलान्यास

Rekha Gupta visits at Kedarnath

100 दिन की सेवा के बाद आध्यात्मिक यात्रा: सीएम रेखा गुप्ता ने परिवार संग किए केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन

मैं गर्भवती हूं: वायरल चप्पल मार वीडियो के बाद महिला ने बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से मांगी माफी

मैं गर्भवती हूं: वायरल चप्पल मार वीडियो के बाद महिला ने बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से मांगी माफी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home