• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Instagram Hashtag: अब 30 नहीं, सिर्फ 5 हैशटैग होंगे यूज, आखिर क्या है इसकी वजह?

Instagram Hashtag: इंस्टाग्राम ने रील और पोस्ट में हैशटैग की संख्या घटा दी है. कंपनी का कहना है कि कम और विषय से जुड़े हैशटैग कंटेंट की पहुंच बेहतर करते हैं, जबकि सामान्य हैशटैग नुकसान पहुंचा सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 19 Dec 2025 07:33 PM
Instagram Hashtag: अब 30 नहीं, सिर्फ 5 हैशटैग होंगे यूज, आखिर क्या है इसकी वजह?

Instagram Hashtag: इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट खोजने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब रील या पोस्ट में बहुत ज्यादा हैशटैग लगाने की अनुमति नहीं होगी. कंपनी का कहना है कि कम और सही हैशटैग इस्तेमाल करने से कंटेंट लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचता है.

अब तक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में 30 तक हैशटैग लगाए जा सकते थे. लेकिन नए नियम के तहत अब रील या पोस्ट में केवल 5 हैशटैग लगाने की अनुमति होगी. ये नियम तुरंत लागू किया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्यों लिया गया ये फैसला

इंस्टाग्राम का मानना है कि बहुत सारे नार्मल हैशटैग लगाने से कंटेंट को कोई खास फायदा नहीं मिलता. इसके उलट, इससे पोस्ट की पहुंच पर असर पड़ सकता है. कंपनी चाहती है कि क्रिएटर्स अपने कंटेंट से जुड़े हैशटैग सोच-समझकर चुनें.

कंपनी ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट बना रहा है, तो उसे उसी विषय से जुड़े हैशटैग इस्तेमाल करने चाहिए. इससे ऐसे लोग उस कंटेंट तक पहुंच पाते हैं, जिनकी उस विषय में रुचि होती है.

View this post on Instagram

A post shared by Instagram’s @Creators (@creators)


सामान्य हैशटैग से नहीं मिलता फायदा

reels या explore जैसे आम हैशटैग, जो अक्सर हर तरह की पोस्ट में लगाए जाते हैं, कंटेंट को आगे बढ़ाने में मदद नहीं करते. कंपनी के अनुसार, ऐसे हैशटैग पोस्ट की परफॉर्मेंस को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

इससे पहले खबरें आई थीं कि इंस्टाग्राम 3 हैशटैग की सीमा का परीक्षण कर रहा है. कुछ यूजर्स को हैशटैग जोड़ते समय नोटिफिकेशन भी दिखा था. अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि अधिकतम 5 हैशटैग ही लगाए जा सकेंगे.

क्रिएटर्स के लिए क्या बदलेगा

इस बदलाव के बाद क्रिएटर्स को कम लेकिन काम के हैशटैग चुनने होंगे. इससे न सिर्फ कंटेंट सही लोगों तक पहुंचेगा, बल्कि यूजर्स को भी ज्यादा साफ और उपयोगी पोस्ट देखने को मिलेंगी.

संबंधित ख़बरें
earbuds

Earbuds Cleaning Tips: इयरबड्स की ये गलती पहुंचा सकती है कानों को बड़ा नुकसान, ऐसे करें साफ

Bharti Singh 2nd Child

Bharti Singh: भारती सिंह के घर फिर गूंजी किलकारियां, दूसरे बच्चे को दिया जन्म

income tax

ITR filing AY 2025-26: टैक्सपेयर्स को क्यों भेजे जा रहे हैं ये मैसेज, क्या शुरू होने वाली है कार्रवाई? विभाग ने दी साफ जानकारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home