• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

मैं गर्भवती हूं: वायरल चप्पल मार वीडियो के बाद महिला ने बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से मांगी माफी

बेंगलुरु में एक वायरल वीडियो के जरिए चर्चा में आई महिला, जिसने एक ऑटो चालक को चप्पल से मारा था, अब सामने आकर माफी मांग रही है। महिला ने कहा कि वह उस समय मानसिक तनाव में थी और साथ ही यह भी खुलासा किया कि वह गर्भवती है।

  • Sagar | 02 Jun 2025 05:52 PM
मैं गर्भवती हूं: वायरल चप्पल मार वीडियो के बाद महिला ने बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से मांगी माफी

भारत के आईटी हब बेंगलुरु से एक बार फिर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। बेलंदूर के सेंट्रो मॉल के बाहर एक महिला और ऑटो चालक के बीच हुआ सड़क विवाद उस वक्त तूल पकड़ गया जब महिला ने ऑटो ड्राइवर को दिनदहाड़े चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें 28 वर्षीय महिला पंखुड़ी मिश्रा, ऑटो चालक लोकेश को बार-बार चप्पल से मारती दिख रही हैं। हैरानी की बात यह रही कि लोकेश ने पूरे समय शांत रहते हुए इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया।

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

Bengaluru Againpic.twitter.com/mKYpLYgtx1

— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 1, 2025

पंखुड़ी ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने उसका पैर कुचल दिया और फिर उसका वीडियो बनाने लगा। वहीं ड्राइवर लोकेश का कहना है कि महिला हिंदी में झगड़ रही थी, जिससे बात का गलत मतलब निकाला जा रहा था, इसलिए उसने खुद को बचाने के लिए वीडियो बनाना शुरू किया।

घटना उस वक्त हुई जब पंखुड़ी और उनके पति बाइक पर सवार थे और लेन बदलते समय ऑटो से मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने ड्राइवर पर हाथ उठा दिया।

घटना के बाद ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बेलंदूर पुलिस ने पंखुड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। महिला और उनके पति ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे लोकेश के पैर छूते नजर आ रहे हैं। पंखुड़ी ने सफाई दी कि वह गर्भवती हैं और डर गई थीं, इसलिए ऐसा व्यवहार किया।

हालांकि, माफी के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस शांत नहीं हुई। कई लोगों ने पंखुड़ी की हरकत को ‘हिंसा का जस्टिफिकेशन’ बताकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "गर्भवती होना किसी को मारने का लाइसेंस नहीं देता।" वहीं कई कन्नड़ संगठनों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए महिला और उनके पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर संयम और संवाद के बजाय हिंसा क्यों पहला विकल्प बन जाती है।

संबंधित ख़बरें
कमल हासन ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया, 'ठग लाइफ' की रिलीज पर लगी रोक हटाने की मांग

कमल हासन ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया, 'ठग लाइफ' की रिलीज पर लगी रोक हटाने की मांग

Heinrich Klaasen Retirement

साउथ अफ्रीका के पावर हिटर हेनरिक क्लासेन ने लिया संन्यास, तीनों फार्मेट को कहा अलविदा

Rekha Gupta visits at Kedarnath

100 दिन की सेवा के बाद आध्यात्मिक यात्रा: सीएम रेखा गुप्ता ने परिवार संग किए केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन

image
Most Viewed
hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home