• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ITR filing AY 2025-26: टैक्सपेयर्स को क्यों भेजे जा रहे हैं ये मैसेज, क्या शुरू होने वाली है कार्रवाई? विभाग ने दी साफ जानकारी

ITR filing AY 2025-26: आयकर विभाग ने हाल ही में लोगों को कुछ मैसेज भेजे हैं, जिसके बाद लोगों के मन मेंतरह-तरह के सवाल है. आइए जानते हैं क्या है उन मैसेज का मतलब?

  • Samachaar Desk | 19 Dec 2025 07:03 PM
ITR filing AY 2025-26:  टैक्सपेयर्स को क्यों भेजे जा रहे हैं ये मैसेज, क्या शुरू होने वाली है कार्रवाई? विभाग ने दी साफ जानकारी

filing AY 2025-26: आयकर विभाग ने साफ किया है कि हाल ही में कुछ करदाताओं को भेजे गए संदेश केवल सलाह देने के लिए हैं. इनका मकसद किसी पर कार्रवाई शुरू करना नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी जानकारी जांचने का मौका देना है. विभाग के अनुसार, ये संदेश उन्हीं मामलों में भेजे गए हैं, जहां आयकर रिटर्न में दी गई जानकारी और विभाग के पास मौजूद लेनदेन की जानकारी में साफ अंतर दिखाई देता है. ये जानकारी बैंकों और अन्य संस्थानों से विभाग को मिलती है.

आयकर विभाग चाहता है कि करदाता अपना एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) ध्यान से देखें. अगर कोई गलती या कमी नजर आती है तो कम्प्लायंस पोर्टल के जरिए फीडबैक दें। जरूरत पड़ने पर पहले से भरा गया रिटर्न संशोधित किया जा सकता है या देर से रिटर्न दाखिल किया जा सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

रिटर्न रिवाइज करने की आखिरी तारीख

असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए रिटर्न रिवाइज करने या देर से रिटर्न भरने की लास्ट तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है. विभाग ने करदाताओं से समय रहते कदम उठाने की अपील की है.

आयकर विभाग ने कहा है कि अगर किसी करदाता का रिटर्न पूरी तरह सही है और सभी जानकारियां सही दी गई हैं, तो ऐसे संदेशों को नजरअंदाज किया जा सकता है.

रिफंड में देरी का कारण

कुछ मामलों में टैक्स रिफंड देर से मिल रहा है. इसकी वजह ये है कि विभाग बड़े और संदिग्ध रिफंड दावों की जांच कर रहा है. हालांकि, छोटे और सही रिफंड जारी किए जा रहे हैं.

आयकर विभाग विदेशी संपत्ति और विदेश से होने वाली आय की जानकारी को लेकर भी सतर्क है. जिन मामलों में ये जानकारी रिटर्न में नहीं दी गई, वहां लोगों को सचेत किया जा रहा है ताकि वे समय रहते सुधार कर सकें.

सही जानकारी देना जरूरी

कानून के अनुसार आय और संपत्ति की सही जानकारी देना जरूरी है. गलत या अधूरी जानकारी देने पर जुर्माना और अन्य कार्रवाई हो सकती है. इसलिए करदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने दस्तावेज और रिटर्न दोबारा जांच लें.

संबंधित ख़बरें
Jalandhar Accident

Jalandhar Accident: घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, जालंधर-जम्मू हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं 5 गाड़ियां

earbuds

Earbuds Cleaning Tips: इयरबड्स की ये गलती पहुंचा सकती है कानों को बड़ा नुकसान, ऐसे करें साफ

Bharti Singh 2nd Child

Bharti Singh: भारती सिंह के घर फिर गूंजी किलकारियां, दूसरे बच्चे को दिया जन्म

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home