• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में खेल क्रांति! हर गांव में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम, अब नशे की जगह खेल बनेगा जुनून

पंजाब आज एक ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, और इस बदलाव का केंद्र बना है गांव-गांव में खेलों के ज़रिए युवाओं को नशे से दूर करने का संकल्प, जहां कभी गांवों में बेरोजगारी और नशे की काली छाया छाई रहती थी.

  • Golu Dwivedi | 24 Jul 2025 02:02 PM
 पंजाब में खेल क्रांति! हर गांव में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम, अब नशे की जगह खेल बनेगा जुनून

पंजाब आज एक ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, और इस बदलाव का केंद्र बना है गांव-गांव में खेलों के ज़रिए युवाओं को नशे से दूर करने का संकल्प, जहां कभी गांवों में बेरोजगारी और नशे की काली छाया छाई रहती थी, वहीं अब मैदानों में गूंजती सीटी, युवाओं की दौड़ और खेलों की हुंकार सुनाई दे रही है.

भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की दिशा बदलने का जो संकल्प लिया है, वह अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है. सरकार सिर्फ नीतियों की बात नहीं कर रही, बल्कि गांवों में हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाकर युवा शक्ति को नई राह दिखा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गांवों में बन रहे हैं हज़ारों मैदान: खेलों से होगी नशे पर वार

मान सरकार ने पंजाब में 10,000 लो-कॉस्ट खेल मैदानों और 3,000 हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियमों के निर्माण की योजना तैयार की है। पहले चरण में 3,000 आधुनिक स्टेडियमों पर कार्य तेज़ी से चल रहा है. इन मैदानों में उच्च स्तर की सुविधाएं—हरी घास, हाई मास्ट लाइट्स, फेंसिंग, शुद्ध जल, स्वच्छ टॉयलेट्स और खेल उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है.

1184 करोड़ का भव्य बजट: हर कोने में पहुंचेगा खेलों का उजाला

पंजाब सरकार ने इस खेल क्रांति के लिए 1184 करोड़ रुपये का विशाल बजट तय किया है, 966 करोड़ रुपये खेल विभाग के सिविल वर्क्स पर खर्च किए जाएंगे, 126 करोड़ रुपये मनरेगा के तहत ग्रासिंग, ट्रैक और पौधारोपण पर लगाए जाएंगे. 102 करोड़ रुपये खेल उपकरण, नेट, गोल पोस्ट, झूले और बच्चों के प्ले एरिया में लगाए जाएंगे, यह बजट सिर्फ निर्माण के लिए नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की बुनियाद रखने के लिए है.

3083 गांवों में शुरू हो चुका है काम

राज्य के 3083 गांवों में स्टेडियम निर्माण के लिए ज़मीन चिन्हित कर ली गई है और निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है. खास बात ये है कि टेंडर प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता के साथ केवल 2-3 दिनों में ही निपटा दी जा रही हैं, जिससे किसी प्रकार की देरी न हो.

युवा खेलों में दिखा रहे उत्साह, नशे से बना रहे दूरी

अब गांवों के युवा टीवी पर खेल देखने तक सीमित नहीं, बल्कि मैदान में पसीना बहाकर खुद की पहचान बना रहे हैं. जहां पहले खाली समय नशे की गिरफ्त में चला जाता था, अब वहीं समय खेलों, फिटनेस और अनुशासन के लिए समर्पित हो चुका है.

खेल से सामाजिक बदलाव: मैदान बना नई क्रांति की शुरुआत

यह केवल एक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार की मिसाल है. नशे से जूझते पंजाब को खेलों के माध्यम से नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई दिशा दी जा रही है. भगवंत मान सरकार की यह इच्छाशक्ति ही है, जो इस क्रांति को संभव बना रही है.

पंजाब का युवा कह रहा है- अब नशा नहीं, मैदान चाहिए!

आज पंजाब का युवा हार से नहीं, जीत से रिश्ता बना रहा है. वह खुद को नशे से आज़ाद कर मैदान में उतरकर अपनी ताकत दिखा रहा है. हंसी, फिटनेस, मुकाबला और खेल भावना अब गांवों की पहचान बन चुकी है.

संबंधित ख़बरें
अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहि

डार्क वेब से भेजी जा रही हैं Golden Temple को धमकियां! पुलिस के भी उड़े होश

अग्निवीर भर्ती

तैयार हो जाओ फौजी बनने के लिए, पंजाब में अग्निवीर भर्ती का बिगुल बजा!

विमान हादसा

रूस में 50 लोगों के साथ लापता हुआ प्लेन, सभी लोगों के मरने की खबर- विमान के जलने का Video आया सामने

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home