• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

किसानों के हक पर नहीं होगा कोई समझौता, चाहे जो...अमेरिकी टैक्स पर मोदी का तीखा वार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर भारी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने दो टूक कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगा.

  • Saurabh | 07 Aug 2025 03:21 PM
किसानों के हक पर नहीं होगा कोई समझौता, चाहे जो...अमेरिकी टैक्स पर मोदी का तीखा वार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर भारी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने दो टूक कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव गहराता जा रहा है, खासतौर पर भारत के रूस से तेल आयात को लेकर। अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने अपने रुख को बरकरार रखा है, और अब कृषि क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों के बीच टकराव तेज हो गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुझे मालूम है क्या कीमत चुकानी है: PM

पीएम मोदी ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाइयों-बहनों के हितों पर कभी भी समझौता नहीं करेगा. मैं जानता हूं कि मुझे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन इसके लिए मैं तैयार हूं. भारत अपने ग्रामीण समाज के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके कल्याण के लिए जो भी करना पड़े, करूंगा. उनके इस बयान को वॉशिंगटन के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि भारत आंतरिक दबावों के बावजूद अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा.

भारत ने अमेरिका के फैसले को बताया 'अनुचित और अन्यायपूर्ण'

भारत सरकार ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने हाल ही में भारत के रूस से तेल आयात को लेकर उसे निशाना बनाया है, जबकि भारत ने इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट रूप से बताया है. हमारा तेल आयात बाजार की स्थितियों से संचालित होता है और इसका एकमात्र उद्देश्य 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है. MEA ने अमेरिकी कदम को “गंभीर रूप से खेदजनक” बताया और कहा कि कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए रूसी तेल का आयात कर रहे हैं. भारत को इस मुद्दे पर अलग से निशाना बनाना भेदभावपूर्ण है और भारत अपनी राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.

कृषि बना सबसे बड़ा टकराव का कारण

तेल विवाद के साथ-साथ कृषि क्षेत्र भी भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं में एक प्रमुख विवाद का विषय बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजार को अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए अधिक खुला करे, जबकि भारत अपनी घरेलू कृषि व्यवस्था को लेकर बेहद संवेदनशील है. देश में किसानों की बड़ी आबादी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसी नीतियों पर निर्भर करती है और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से उनकी आजीविका पर खतरा मंडरा सकता है.

संबंधित ख़बरें
Morning Walk

सुबह या शाम की सैर? किस समय वॉक करना हा आपके लिए बेस्ट, जानें

Viral Video

लड़की ने नहीं मानी बात, फिर हुआ जबरदस्त धड़ाम... वायरल वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे!

Israeli

इजरायल की सेना गाज़ा पर बढ़ाएगी हमला? नेतन्याहू सरकार आज ले सकती है बड़ा फैसला, सीनियर जनरल्स को है गंभीर आपत्ति

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home