• Wednesday, Mar 04, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

इजरायल की सेना गाज़ा पर बढ़ाएगी हमला? नेतन्याहू सरकार आज ले सकती है बड़ा फैसला, सीनियर जनरल्स को है गंभीर आपत्ति

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट आज यानी गुरुवार को गाज़ा पट्टी में सैन्य अभियान के विस्तार पर बड़ा फैसला लेने वाली है. यह फैसला ऐसे समय में हो रहा है जब देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने इस योजना को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराई हैं.

  • Saurabh | 07 Aug 2025 03:14 PM
इजरायल की सेना गाज़ा पर बढ़ाएगी हमला? नेतन्याहू सरकार आज ले सकती है बड़ा फैसला, सीनियर जनरल्स को है गंभीर आपत्ति

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट आज यानी गुरुवार को गाज़ा पट्टी में सैन्य अभियान के विस्तार पर बड़ा फैसला लेने वाली है. यह फैसला ऐसे समय में हो रहा है जब देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने इस योजना को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराई हैं.

इजरायली मीडिया टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू की अगुवाई में एक फेज़ वाइज़ योजना तैयार की गई है, जिसके तहत पांच महीनों में गाज़ा पट्टी के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा किया जाएगा। इस दौरान एक बार फिर लगभग 10 लाख फिलीस्तीनियों को बेघर होना पड़ सकता है. इसका उद्देश्य हमास का पूरी तरह सफाया और शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना बताया जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, PCB ने सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगा दिया!
  • ♦ आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण! जानें आपके शहर में कब और कितने समय तक दिखेगा 'ब्लड मून'
  • ♦ ‘रंगला पंजाब’ या माइनिंग माफिया राज? अश्वनी शर्मा के आरोपों से भगवंत मान सरकार पर घमासान!

गाज़ा सिटी और मध्य क्षेत्र होंगे पहले निशाने पर

इस योजना के पहले चरण में इजरायली सेना गाज़ा सिटी और मध्य गाज़ा के कैंपों पर नियंत्रण स्थापित करेगी। चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 लाख लोगों को गाज़ा सिटी से निकालने का नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि वहां नागरिक बुनियादी ढांचे जैसे अस्पताल और राहत कैंप तैयार किए जा सकें.

इसके बाद इन क्षेत्रों में ज़मीन से हमला शुरू किया जाएगा, जिससे हमास को दबाव में लाकर बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके. इजरायल को विश्वास है कि लगभग 50 बंधकों में से इतने ही अभी ज़िंदा हैं.

अमेरिका की मदद से मानवीय सहायता तेज़ करने की योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस अभियान के दौरान मानवीय सहायता बढ़ाने की घोषणा करने वाले हैं. ब्लूमबर्ग न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिका के इजरायल राजदूत माइक हकाबी ने बताया कि अमेरिका और इजरायल के समर्थन वाले गाज़ा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन द्वारा संचालित चार सहायता केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 16 की जाएगी. उन्होंने कहा, 'यह फंडिंग पर निर्भर है… अभी उत्तर गाज़ा के कुछ हिस्सों की सुरक्षा की स्थिति स्पष्ट नहीं है, इसलिए IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) के वहां नियंत्रण के बाद ही आगे बढ़ा जा सकेगा.'

योजना की कुल अवधि और लागत

इस सैन्य विस्तार की योजना लगभग 4 से 5 महीनों तक चलेगी और इसे अमेरिका सहित कई अन्य देशों द्वारा दिए गए लगभग 1 अरब डॉलर की सहायता से वित्तपोषित किया जाएगा. कान की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र और कतर दोनों ही इस योजना को रोकने के लिए अमेरिका के ज़रिए इजरायल पर दबाव बना रहे हैं। साथ ही वे हमास पर भी वार्ता बहाल करने का दबाव डाल रहे हैं. हालांकि नेतन्याहू की मंशा स्पष्ट है. गुरुवार शाम 6 बजे होने वाली सुरक्षा कैबिनेट बैठक में नेतन्याहू कथित रूप से यह अधिकार मांगेंगे कि वे और रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज़, इस अभियान से संबंधित जरूरी निर्णय अपने स्तर पर ले सकें.

विकल्पों पर भी चर्चा, लेकिन नेतन्याहू ने किया खारिज

चैनल 12 के मुताबिक़, एक वैकल्पिक योजना के तहत अमेरिका की मध्यस्थता में प्रस्तावित एक व्यापक समझौते के तहत अभियान को रोका जा सकता है। हालांकि यह संभावना बहुत कम मानी जा रही है. एक अन्य विकल्प में गाज़ा सिटी और मध्य कैंपों को चारों ओर से घेरकर सहायता को रोकना और लक्ष्यित हमले करना शामिल था, लेकिन यह दीर्घकालिक और समय लेने वाली रणनीति है. नेतन्याहू ने इस योजना को भी खारिज कर दिया है.

सेना का विरोध, जनरलों की चेतावनी

जैसे-जैसे यह युद्ध अपने 23वें महीने में पहुंचा है, इजरायली सेना और नेतन्याहू सरकार के बीच रणनीति को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं. इजरायली आर्मी रेडियो ने सोमवार को रिपोर्ट किया कि सैन्य प्रमुख एयाल जामिर राजनीतिक नेतृत्व की रणनीतिक अस्पष्टता से परेशान हैं और वे इसे 'हमास के साथ एक थकाऊ युद्ध में फंसने' जैसा मानते हैं.

मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने तीन घंटे की बैठक में सुरक्षा प्रमुखों के साथ चर्चा की. कान की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में जनरल जामिर ने साफ शब्दों में कहा कि “पूर्ण कब्ज़ा आत्मघाती होगा. यह एक जाल में फंसने जैसा है.” उन्होंने हमास के ठिकानों को चारों ओर से घेरने और लक्षित कार्रवाई की सलाह दी.

संबंधित ख़बरें
WhatsApp

WhatsApp ने शुरू की स्कैमर्स की सफाई! अब अनजान ग्रुप और फर्जी चैट से खुद मिलेगा Alert!

Morning Walk

सुबह या शाम की सैर? किस समय वॉक करना हा आपके लिए बेस्ट, जानें

Viral Video

लड़की ने नहीं मानी बात, फिर हुआ जबरदस्त धड़ाम... वायरल वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे!

image
Most Viewed
Rashmika-Vijay wedding

स्टेज पर रोमांस, डांस में डूबी रात! रश्मिका-विजय की संगीत तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तूफान

Ind vs Eng T20 World Cup

बारिश बनी विलेन तो भारत होगा बाहर? T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल से पहले फैंस की धड़कनें तेज!

Farhana Bhatt

विदेशी नेता पर आंसू, देश पर चुप्पी? फरहाना के बयान पर भड़के रॉकी, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग!

Punjab Holi Holiday

पंजाब में 4 मार्च को सबकुछ बंद! होली से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, बैंक-स्कूल रहेंगे ठप

Punjab Illegal Mining

‘रंगला पंजाब’ या माइनिंग माफिया राज? अश्वनी शर्मा के आरोपों से भगवंत मान सरकार पर घमासान!

Chandra Grahan

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण! जानें आपके शहर में कब और कितने समय तक दिखेगा 'ब्लड मून'

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home