• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab Police Reshuffle: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IG सुखचैन सिंह बने पंजाब के नए इंटेलिजेंस चीफ

पंजाब में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है।

  • Saurabh | 20 Jan 2026 11:45 PM
Punjab Police Reshuffle: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IG सुखचैन सिंह बने पंजाब के नए इंटेलिजेंस चीफ

पंजाब में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक कारणों के चलते कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। यह फैसला गृह विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस फेरबदल का सबसे अहम फैसला 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुखचैन सिंह को लेकर है। उन्हें पंजाब का नया आईजी (इंटेलिजेंस) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर तैनात थे। अब राज्य की खुफिया व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी। इससे पहले इंटेलिजेंस विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी डीजीपी पीके सिन्हा के पास थी। अब वह अपने मूल पद डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब पर ही कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मान सरकार का यह कदम राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है, खासकर सीमा से जुड़े खतरों और संगठित अपराध पर नजर रखने के लिए।

इसके अलावा, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेश अरोड़ा को स्पेशल डीजीपी (मानवाधिकार) बनाया गया है। वह इस जिम्मेदारी के साथ-साथ पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग (PSHRC) में डीजीपी के तौर पर भी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

वहीं एसएस श्रीवास्तव, जो अब तक स्पेशल डीजीपी (सिक्योरिटी) के पद पर थे, उन्हें अब स्पेशल डीजीपी (हेडक्वार्टर), चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 2001 बैच के अधिकारी डॉ. कौस्तुभ शर्मा को एडीजीपी (मानवाधिकार) से हटाकर एडीजीपी (सिक्योरिटी) नियुक्त किया गया है।

मध्य स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव किए गए हैं। संदीप गोयल (एसपीएस-2011) को बॉर्डर रेंज, अमृतसर से हटाकर डीआईजी, एजीटीएफ-2, लुधियाना बनाया गया है, जबकि उनके पास बॉर्डर रेंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी।

वहीं 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मनींदर सिंह, जो अभी एसएसपी रोपड़ हैं, को एआईजी (वेलफेयर) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कनवलदीप सिंह को एआईजी क्राइम से हटाकर एआईजी पर्सनल-1 नियुक्त किया गया है।

संबंधित ख़बरें
सीमा पट्टी के किसानों को बड़ी राहत: बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस शिफ्ट करने पर केंद्र की सहमति, भगवंत मान का एलान

सीमा पट्टी के किसानों को बड़ी राहत: बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस शिफ्ट करने पर केंद्र की सहमति, भगवंत मान का एलान

bhagwant mann

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: गन्ना किसानों को ₹68.50 प्रति क्विंटल सब्सिडी, स्वास्थ्य से शहरी विकास तक कई अहम मंजूरियां

bhagwant mann

पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’: मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में निर्णायक एक्शन, विदेश में बैठे अपराधियों पर भी शिकंजा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home