• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: गन्ना किसानों को ₹68.50 प्रति क्विंटल सब्सिडी, स्वास्थ्य से शहरी विकास तक कई अहम मंजूरियां

पंजाब में किसानों को केंद्र में रखकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए गए. इस उच्चस्तरीय बैठक में गन्ना किसानों को सीधी राहत देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, शहरी विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

  • Saurabh | 20 Jan 2026 08:37 PM

कैबिनेट के इन फैसलों से साफ है कि मान सरकार परिणाम आधारित शासन मॉडल पर आगे बढ़ रही है. खासतौर पर गन्ना किसानों के लिए घोषित सब्सिडी को खेती-किसानी के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे पंजाब देश में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य बना रहेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गन्ना किसानों को सीधी राहत: ₹68.50 प्रति क्विंटल सब्सिडी

कैबिनेट ने 2025-26 के पेराई सत्र के लिए गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए स्टेट एग्रीड प्राइस (SAP) में से ₹68.50 प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी को मंजूरी दी है. यह राशि निजी चीनी मिलों की ओर से सीधे किसानों को दी जाएगी. पंजाब में पहले ही गन्ने का SAP ₹416 प्रति क्विंटल तय है, जो देश में सबसे ज्यादा है. यह कीमत पिछले वर्ष की तुलना में ₹15 अधिक है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों की आय सुरक्षा और मजबूत होगी.

‘सीएम दी योगशाला’ को बढ़ावा, 1000 नए योग ट्रेनर

जनस्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए कैबिनेट ने ‘सीएम दी योगशाला’ प्रोजेक्ट के तहत 1000 अतिरिक्त योग प्रशिक्षकों के पद सृजित करने को मंजूरी दी है. इसके लिए वित्त वर्ष 2026-27 में ₹35 करोड़ का बजट प्रावधान किया जाएगा. इसका उद्देश्य पूरे पंजाब में स्वस्थ और फिट समाज को बढ़ावा देना है.

चार सरकारी अस्पताल BFUHS को ट्रांसफर

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने मुक्सर के बादल, तरनतारन के खडूर साहिब, जलालाबाद के CHC और फाजिल्का के टर्शियरी केयर सेंटर को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट को सौंपने की मंजूरी दी. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज और आधुनिक जांच सुविधाएं मिल सकेंगी.

नगरपालिका संपत्तियों और जमीन उपयोग पर बड़े फैसले

कैबिनेट ने पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर म्युनिसिपल एक्ट 2020 की धारा 4 के तहत दिशा-निर्देश जारी करने की मंजूरी दी है. इससे सरकारी विभागों और PSU की नगरपालिकाओं में स्थित संपत्तियों को सार्वजनिक उद्देश्य के लिए ट्रांसफर करने का रास्ता साफ होगा. इसके साथ ही नगर सीमा के भीतर स्थित लाइसेंसी प्रोजेक्ट्स में बंद या सक्रिय रास्तों (रस्ते) और जल निकासी चैनलों (खाल) की बिक्री या अदला-बदली की नीति को भी हरी झंडी दी गई है.

PAPRA प्रोजेक्ट्स को एक साल की राहत

PAPRA लाइसेंस प्राप्त प्रोजेक्ट्स की समय-सीमा 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक एक साल बढ़ाने को मंजूरी दी गई है. इसके लिए ₹25,000 प्रति एकड़ प्रति वर्ष की फीस तय की गई है.

भर्ती नियमों में बदलाव और जापान से तकनीकी सहयोग

कैबिनेट ने पंजाब सिविल सेवा नियमों में संशोधन कर आवेदन की अंतिम तिथि को पात्रता तय करने की कट-ऑफ डेट घोषित किया है. वहीं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ बागवानी, कोल्ड चेन और जल प्रबंधन में सहयोग को भी मंजूरी दी गई.

संबंधित ख़बरें
chatgpt

भारत में बिना सब्सक्रिप्शन वालों को भी मुफ्त में मिल रहा ChatGPT Plus, जानें खासियत

pakistan

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लेकर दिया बयान, टी20 वर्ल्ड कप पर कही ऐसी बात

सीमा पट्टी के किसानों को बड़ी राहत: बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस शिफ्ट करने पर केंद्र की सहमति, भगवंत मान का एलान

सीमा पट्टी के किसानों को बड़ी राहत: बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस शिफ्ट करने पर केंद्र की सहमति, भगवंत मान का एलान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home