बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार हमेशा अपनी फिल्मों की रफ्तार से दर्शकों को चौंकाते हैं। हर साल 3-4 फिल्में करने वाले अक्षय ने पिछले साल भी चार फिल्में रिलीज की – ‘स्काईफोर्स’, ‘हाउसफुल 5’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जॉली एलएलबी 3’। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
लेकिन 2026 में अक्षय ने बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी कर रखी है। उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी है, जिनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कुछ अभी चल रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘भूत बंगला’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘भागम भाग 2’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘गोलमाल 5’ और ‘हैवान’ शामिल हैं। इनमें से ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
साल 2025 अक्षय के लिए सामान्य रहा, लेकिन अब वे 2026-2027 में हॉरर कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ शामिल हैं। जहां ‘हैवान’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं ‘भूत बंगला’ जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
इस बीच हम आपको बताते हैं अक्षय कुमार की तीन हॉरर कॉमेडी फिल्में, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
अक्षय की हॉरर कॉमेडी की शुरुआत ‘भूल भुलैया’ से हुई। यह फिल्म 12 अक्टूबर 2007 को रिलीज़ हुई थी और प्रियदर्शन ने इसे डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अक्षय के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, विद्या बालन, असरानी और अमीषा पटेल भी नजर आए थे।
32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 83 करोड़ से ज्यादा कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। IMDb पर इसे 7.5 रेटिंग मिली। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
अक्षय की हॉरर कॉमेडी में अगली फिल्म है ‘लक्ष्मी’। यह फिल्म 2020 में रिलीज़ हुई थी। लगभग 50-60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म (Hotstar) पर आई, क्योंकि उस समय सिनेमाघर लॉकडाउन की वजह से बंद थे।
‘लक्ष्मी’ ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है ‘स्त्री 2’, जिसमें अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक मनोरोग मरीज का किरदार निभाया। उनके किरदार के पास ही फिल्म की रहस्य को सुलझाने की कुंजी थी।
50-60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 857 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। IMDb पर इसे 6.9 रेटिंग मिली। इसे आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Copyright © 2026 The Samachaar
