• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

कॉलेज सियासत से खौफनाक अंजाम तक! लक्की ओबरॉय का बढ़ता असर कैसे बना उनकी मौत की वजह?

Lucky Oberoi murder case: लक्की ओबरॉय का बढ़ता राजनीतिक असर मोहल्लों से निकलकर कॉलेज परिसरों तक पहुंच चुका था. कॉलेज सियासत और स्थानीय सत्ता के टकराव ने हालात को विस्फोटक बना दिया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 07 Feb 2026 11:24 AM
कॉलेज सियासत से खौफनाक अंजाम तक! लक्की ओबरॉय का बढ़ता असर कैसे बना उनकी मौत की वजह?

राजनीतिक और पुलिस सूत्रों के अनुसार, लक्की ओबरॉय का प्रभाव धीरे-धीरे अपने पारंपरिक दायरे से बाहर निकल चुका था. पहले जहां उनकी पकड़ मोहल्ले या वार्ड तक सीमित मानी जाती थी, वहीं अब कॉलेज परिसरों की प्रधानगी और उससे जुड़े अहम फैसलों में उनका दखल लगातार बढ़ रहा था. यही बढ़ता असर कुछ स्थापित गुटों को असहज करने लगा और समय के साथ यह असहमति खुली दुश्मनी में बदलती चली गई.

कॉलेज सियासत में लक्की ओबरॉय की पहचान एक उभरते हुए प्रभावशाली चेहरे के रूप में होने लगी थी. छात्र जीवन के दौरान ही वे सक्रिय रूप से स्टूडेंट्स राजनीति से जुड़े रहे और यहीं से उन्होंने नेतृत्व, नेटवर्क और रणनीति की बारीकियां सीखीं. जानकारों का मानना है कि यही शुरुआती अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीतिक यात्रा की मजबूत नींव बना.

ये भी पढें

  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  • ♦ क्या आप जानते हैं कि शुभ कार्य में दीपक जलाना जरूरी क्यों?

कॉलेज प्रधानगी: सिर्फ छात्र राजनीति नहीं

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कॉलेजों की प्रधानगी को केवल छात्र राजनीति तक सीमित नहीं देखा जा सकता. यह स्थानीय सियासत का एक अहम पावर सेंटर होती है. छात्र यूनियन, एजुकेशनल ट्रस्ट, फंड, ठेके और नियुक्तियों तक पहुंच रखने वाले लोग आगे चलकर नगर राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. लक्की ओबरॉय का राजनीतिक ग्राफ भी इसी रास्ते से ऊपर चढ़ता बताया जा रहा है. आम आदमी पार्टी में उनकी गिनती दूसरी कतार के प्रभावशाली नेताओं में होने लगी थी.

सोशल मीडिया से शुरू हुआ तनाव

शुरुआत में टकराव खुलकर सामने नहीं आया. विरोध और असहमति सोशल मीडिया पोस्ट, परोक्ष चेतावनियों और दबाव तक ही सीमित रही. 25 दिसंबर को सामने आई एक चेतावनी भरी पोस्ट को भी इसी कॉलेज सियासत के संदर्भ में देखा जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब स्थानीय सत्ता, कॉलेज नेटवर्क और पार्टी की हिमायत एक साथ जुड़ती है, तो हालात बेहद संवेदनशील और विस्फोटक हो जाते हैं. लक्की ओबरॉय धीरे-धीरे इसी संगम का प्रतीक बनते जा रहे थे.

जश्न से मातम तक का सफर

27 जनवरी को लक्की ओबरॉय का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. मॉडल टाउन के दुकानदारों, युवाओं और समर्थकों ने केक काटे, लंबी उम्र की कामनाएं कीं. फेसबुक लाइव पर हंसी-ठहाके, नारे और तोहफों का दौर चलता रहा. किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि महज 11 दिन बाद यही खुशी गहरे मातम में बदल जाएगी.

आखिरी पोस्ट और अधूरी तैयारी

लक्की ओबरॉय की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका को साफ दिखाती है. छह फरवरी की सुबह उन्होंने खुरालगढ़ के लिए बसें रवाना करने की जानकारी साझा की थी. गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद वे इसी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन बसें चलने से पहले ही गोलियों ने उनके कदम रोक दिए.

आम आदमी पार्टी में तेज उभार

फाइनेंस और रियल एस्टेट से जुड़े लक्की ओबरॉय 2022 के बाद आम आदमी पार्टी में तेजी से उभरे. हलका कैंट से आप इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी माने जाने लगे. नगर निगम चुनाव में पत्नी को मैदान में उतारना भी उनके बढ़ते राजनीतिक आत्मविश्वास का संकेत माना गया. घटना के बाद श्रीराम अस्पताल में मां का बार-बार बेटे की हालत पूछना और पत्नी का प्रार्थना में डूबा रहना हर आंख को नम कर गया.

संबंधित ख़बरें
Vande Bharat

Punjab : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर! वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव, मिला नया स्टॉपेज

SFJ

अरब डॉलर, ट्रंप और खालिस्तान! पीस मार्च से पहले SFJ का चौंकाने वाला दावा

Lucky Oberoi murder

जालंधर हत्याकांड से पंजाब में सियासी भूचाल! विधायक-पुलिस कमिश्नर आमने-सामने, AAP सरकार पर गंभीर सवाल

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home