Amrit Udyan 2026: राष्ट्रपति भवन के पास स्थित अमृत उद्यान अब आम जनता के लिए खुल चुका है. ये जगह खास तौर पर बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत सुंदर है. यहां चारों तरफ अलग-अलग रंगों और खुशबू वाले फूल देखे जा सकते हैं. अमृत उद्यान में सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी तरह से की गई हैं. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको प्रवेश नहीं मिलेगा.
अमृत उद्यान में प्रवेश मुफ्त है. इसमें आने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करना होती है, जिसमें कोई पैसे नहीं देने पड़ते. बुकिंग के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट [visit.rashtrapatibhavan.gov.in](https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in) पर जा सकते हैं. ध्यान रखें कि किसी भी तारीख के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाती है, इसलिए पहले से स्लॉट बुक करना जरूरी है.
प्रवेश और निकास के लिए सिर्फ गेट नंबर 35 खुला रहेगा. इस गेट तक पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से फ्री शटल बस उपलब्ध है. ये बस सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट में चलती है. अमृत उद्यान सप्ताह में छह दिन, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. लेकिन ध्यान रखें कि लास्ट एंट्री शाम 5 बजे तक ही दी जाती है.
सुरक्षा के कारण, अमृत उद्यान में कुछ चीजें ले जाना सख्त मना है. इनमें शामिल हैं:
खाने-पीने का सामान पान और गुटखा सिगरेट बैकपैक कैमरा और वीडियो कैमरा किसी भी तरह का हथियार
अगर चेकिंग में ये सब सामान पाया गया, तो प्रवेश नहीं मिलेगा.
वहीं, कुछ चीजें आप अपने साथ ले जा सकते हैं, जैसे:
मोबाइल फोन इलेक्ट्रॉनिक चाबियां पर्स और हैंडबैग पानी की बोतल बच्चों के लिए दूध की बोतलें. इसके अलावा, उद्यान में पीने का पानी, टॉयलेट और मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद हैं, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक रहे. अमृत उद्यान एक शांत और सुंदर जगह है, जहां बच्चे और बड़े दोनों प्रकृति का आनंद ले सकते हैं. बस कुछ नियमों का ध्यान रखें और अपने परिवार के साथ इस खूबसूरत उद्यान की सैर का आनंद उठाएं.
Copyright © 2026 The Samachaar
