• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

जो पहले सपना था, अब हकीकत! मान सरकार की स्कीम से एक दिन में हेल्थ कार्ड, फ्री हार्ट सर्जरी

Punjab Health Scheme: पंजाब में भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पूरी तरह लागू. 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा, जानिए कैसे गरीब मजदूर का बिना खर्च हार्ट ऑपरेशन हुआ.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 08 Feb 2026 11:22 AM
जो पहले सपना था, अब हकीकत! मान सरकार की स्कीम से एक दिन में हेल्थ कार्ड, फ्री हार्ट सर्जरी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उनका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच और मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना अब पूरी तरह लागू हो चुकी है.

65 लाख परिवारों को बड़ी राहत

शनिवार को आप नेताओं प्रभबीर सिंह बराड़ और गुरप्रताप सिंह संधू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह योजना खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है, जो अब इलाज के डर से कर्ज में डूबने को मजबूर नहीं होंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण

योजना की वास्तविक सफलता को दर्शाते हुए धालीवाल ने गुरदासपुर जिले के गांव गुरदासनंगल निवासी सुलखन सिंह का उदाहरण साझा किया. उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुलखन सिंह को अचानक गंभीर हृदय रोग हो गया था. डॉक्टरों ने इलाज का खर्च करीब 3 लाख रुपये बताया, जो परिवार के लिए असंभव था.

लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत महज एक दिन में उनका हेल्थ कार्ड तैयार हुआ और अमृतसर के एक निजी अस्पताल में बिना एक भी पैसा खर्च किए उनके दिल का सफल ऑपरेशन किया गया. सुलखन सिंह के स्वस्थ होकर घर लौटने को धालीवाल ने योजना की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया.

स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की प्राथमिकता

धालीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा है. सरकार इन दोनों क्षेत्रों में लगातार निवेश कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गरीब लोग या तो महंगे इलाज के कारण कर्ज में डूब जाते थे या इलाज के अभाव में जान गंवा देते थे, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं.

निगरानी व्यवस्था और विपक्ष पर निशाना

आप नेता ने बताया कि अस्पतालों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी अस्पताल मरीजों से अतिरिक्त पैसा न वसूल सके. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता में रहकर जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा, उन्हें आज हो रहा बदलाव रास नहीं आ रहा.

अंत में धालीवाल ने जनता से अपील की कि वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड जरूर बनवाएं और इस जनकल्याणकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं.

संबंधित ख़बरें
Lucky Oberoi murder case

लक्की ओबराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

Kalashtami 2026

Kalashtami 2026 Date: कालाष्टमी 2026 कब है? जानिए सही तिथि और पूजा का समय

Punjab Weather Today

Punjab Weather: ठंड ने छोड़ा दम, तापमान में तेजी से उछाल! अगले 7 दिन बारिश नहीं, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home