• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

17 साल बाद जालंधर को मिला बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब, जानिए क्या होगा खास

पंजाब की खेलनगरी जालंधर अब अपने सबसे बड़े सपने को साकार होते देख रही है. बर्ल्टन पार्क, जिसे शहर का ‘ऑक्सीजन चैंबर’ कहा जाता है, अब मल्टी-स्पोर्ट्स हब के रूप में नए रूप में सामने आ रहा है. 11 जून 2025 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसका उद्घाटन करेंगे.

  • Sagar | 11 Jun 2025 12:57 PM
 17 साल बाद जालंधर को मिला बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब, जानिए क्या होगा खास

पंजाब की खेलनगरी जालंधर अब अपने सबसे बड़े सपने को साकार होते देख रही है. बर्ल्टन पार्क, जिसे शहर का ‘ऑक्सीजन चैंबर’ कहा जाता है, अब मल्टी-स्पोर्ट्स हब के रूप में नए रूप में सामने आ रहा है. 11 जून 2025 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसका उद्घाटन करेंगे. संभावना है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस ऐतिहासिक पल में शामिल हों.

17 साल की फाइल से मैदान तक की यात्रा

2008 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का सफर आसान नहीं रहा. 500 करोड़ रुपये के बजट से शुरू हुआ सपना राजनीतिक खींचतान और प्रशासनिक लापरवाही में उलझता चला गया. कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन प्रोजेक्ट ज़मीन पर नहीं उतर पाया. 2022 में इसका बजट घटकर मात्र 77 करोड़ रह गया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लेकिन अब, मेयर वनीत धीर, राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल, एलपीयू चांसलर, और अन्य AAP नेताओं के प्रयासों से यह ठहर चुकी विकासयात्रा दोबारा रफ्तार पकड़ चुकी है. पुराने ठेकेदार को फिर से काम शुरू करने के लिए राज़ी किया गया, जिससे कीमती समय बच गया और कोर्ट केस से भी राहत मिली.

क्या-क्या होगा नए स्पोर्ट्स हब में?

यह प्रोजेक्ट सिर्फ ईंट-पत्थर का नहीं, युवाओं के सपनों का स्टेडियम बनने जा रहा है. इसमें शामिल हैं, आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, 7-साइड फुटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, जूडो, योगा, और मल्टीपर्पस इंडोर हॉल, स्केटिंग रिंक, साइकल व जॉगिंग ट्रैक, जिमनास्टिक सुविधाएं, पार्किंग और पार्कों का सौंदर्यीकरण.

हरियाली को नहीं पहुंचेगा नुकसान

बर्ल्टन पार्क की पहचान उसके 100 साल पुराने पेड़ों से है. नागरिकों की चिंता थी कि कहीं ये हरियाली विकास की बलि न चढ़ जाए. लेकिन परियोजना टीम ने भरोसा दिलाया है कि पेड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

खेल से राजनीति तक

इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में यह न सिर्फ जालंधर के लिए विकास का टर्निंग पॉइंट होगा, बल्कि आप सरकार को भी चुनावी लाभ मिल सकता है. बर्ल्टन पार्क अब सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य का खेल मैदान बनने जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Deepika Padukone

एक्ट्रेस नहीं, अब कोच बनाने निकलीं दीपिका पादुकोण – बैडमिंटन की दुनिया में करने जा रही हैं बड़ा धमाका!

कबीर जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं, दोहों में छिपा है जीवन का सार!

कबीर जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं, दोहों में छिपा है जीवन का सार!

108 कलशों से अभिषेक के बाद एकांतवास में क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ? जानिए वजह

108 कलशों से अभिषेक के बाद एकांतवास में क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ? जानिए वजह

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home