• Monday, Feb 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त संदेश- लुधियाना की बायोगैस परियोजनाओं की होगी गहन जांच, ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना स्थित बग्गा कलां और अखाड़ा कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट्स को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने विशेषज्ञों की समिति को निर्देश दिए हैं कि इन परियोजनाओं की हर पहलू से विस्तृत जांच की जाए और ग्रामीणों की शंकाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए.

  • Golu Dwivedi | 26 Jul 2025 01:12 PM
मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त संदेश- लुधियाना की बायोगैस परियोजनाओं की होगी गहन जांच, ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना स्थित बग्गा कलां और अखाड़ा कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट्स को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने विशेषज्ञों की समिति को निर्देश दिए हैं कि इन परियोजनाओं की हर पहलू से विस्तृत जांच की जाए और ग्रामीणों की शंकाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए. सीएम ने कहा कि रिपोर्ट तय समयसीमा में पेश की जाए ताकि उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

इसी के साथ चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए मान ने पंजाब को टेक्नोलॉजी और नवाचार का केंद्र बनाने के अपने लक्ष्य को दोहराया. उन्होंने कहा कि मोहाली के आसपास एक समर्पित सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित किया जाएगा ताकि राज्य को उच्च आर्थिक विकास की दिशा में अग्रसर किया जा सके.

ये भी पढें

  • ♦ चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल और एंटी-ड्रोन सुरक्षा, राज्यपाल ने रक्षा मंत्री से की अहम बैठक, सीमाओं के लिए बड़ा कदम!
  • ♦ 20 साल बाद विशाल भारद्वाज ने आखिरकार नाना पाटेकर के साथ क्यों किया काम? पहले न करने की क्या वजह?
  • ♦ फरवरी में भारत में लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, मिड-रेंज फैंस के लिए बनेगा सबसे बड़ा मौका

ग्रामीणों की शंकाओं पर विशेषज्ञ समिति करेगी जांच

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विभिन्न विश्वविद्यालयों और अन्य संबंधित विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है. यह समिति बग्गा कलां और अखाड़ा में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट्स से जुड़े हर मुद्दे की गहराई से जांच करेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से संवाद करके उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाएगा और रिपोर्ट एक निर्धारित समयसीमा के भीतर सरकार को सौंपी जाएगी. मान ने भरोसा दिलाया कि बिना ग्रामीणों के हितों की रक्षा किए कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री मान ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के दिग्गजों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पंजाब में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और सरकार इसका पूरा लाभ उठाना चाहती है.

मान ने भरोसा दिलाया कि उद्योग को सरकार की ओर से हर संभव समर्थन मिलेगा, जिसमें ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से विशेष सहायता और मोहाली में सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना शामिल है. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, इंडस्ट्रीज सेक्रेटरी केके यादव और इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका भी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम गांवों के लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हैं। जब तक उनकी सहमति और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा. हम पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
रुद्र ब्रिगेड

अब दुश्मन देश सपने में भी इस खौफ से कर देंगे सरेंडर! करगिल विजय दिवस पर सेना ने दिखाया 'रुद्र' रूप

इशाक डार

पहलगाम हमले के बाद बदली पाकिस्तान की भाषा, अमेरिका के फैसले को बताया 'संप्रभु निर्णय'

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कारगिल वीरों को किया नमन, युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

image
Most Viewed
Himanshi Khurana

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की धमकी! ई-मेल में जान से मारने की चेतावनी

Punjab News

Punjab News: ठेके पर काम करने वालों के लिए खुशखबरी! हाई कोर्ट के फैसले से हजारों कर्मचारियों की नौकरी पक्की

Punjab Weather

शिवरात्रि पर खिली धूप, लेकिन दो दिन बाद बदलेगा मौसम! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Punjab Police

बठिंडा में बड़ा ड्रग्स खुलासा! 6.5 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा तार

PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों के खाते में आ सकता है बड़ा तोहफा, जानिए 22वीं किस्त कब और कैसे मिलेगी

India vs Pakistan

India vs Pakistan: कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे धमाका, अर्शदीप सिंह मैच से बाहर

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home