• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab News: ठेके पर काम करने वालों के लिए खुशखबरी! हाई कोर्ट के फैसले से हजारों कर्मचारियों की नौकरी पक्की

Punjab News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने वर्षों से आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे चौकीदारों को नियमित करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक सेवा लेने के बाद भी कर्मचारियों को अस्थायी रखना गलत है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 15 Feb 2026 12:03 PM
Punjab News: ठेके पर काम करने वालों के लिए खुशखबरी! हाई कोर्ट के फैसले से हजारों कर्मचारियों की नौकरी पक्की

पंजाब में कई सालों से ठेके पर काम कर रहे चौकीदारों को बड़ी राहत मिली है. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि ऐसे कर्मचारियों को अब पक्का किया जाए. कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक काम लेने के बाद भी कर्मचारियों को अस्थायी रखना गलत है और यह बराबरी के अधिकार के खिलाफ है.

6 हफ्ते में करना होगा नियमित

कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि आदेश मिलने के 6 हफ्तों के अंदर सभी याचिकाकर्ताओं को नियमित किया जाए. अगर तय समय में ऐसा नहीं किया गया, तो कर्मचारी अपने आप पक्के माने जाएंगे. कोर्ट ने यह भी कहा कि कर्मचारियों की पहले की सेवा अवधि को भी जोड़ा जाए और उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिए जाएं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2008 से कर रहे थे नौकरी

याचिका देने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वे साल 2008 से अलग-अलग सरकारी विभागों में चौकीदार के रूप में काम कर रहे हैं. काम तो उनसे नियमित कर्मचारियों जैसा ही लिया जाता था, लेकिन उन्हें ठेकेदार के जरिए रखा गया था. उन्होंने मांग की थी कि उन्हें समान काम के लिए समान वेतन और पक्का दर्जा दिया जाए.

वेतन में था बड़ा अंतर

कोर्ट में यह बात भी सामने आई कि विभाग ठेकेदार को हर कर्मचारी के लिए लगभग 14,000 रुपये देता था, लेकिन कर्मचारियों को इससे काफी कम पैसा मिलता था. इससे वे न्यूनतम मजदूरी से भी कम पर काम करने को मजबूर थे. अदालत ने इसे गलत बताया और कहा कि सरकार एक जिम्मेदार नियोक्ता है, इसलिए उसे कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए.

अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत

हाई कोर्ट के इस फैसले को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे राज्य में काम कर रहे अन्य आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों को भी फायदा मिल सकता है. कोर्ट ने साफ कहा कि अगर कोई कर्मचारी लंबे समय से लगातार काम कर रहा है और उसका काम स्थायी है, तो उसे सिर्फ ठेके पर रखना सही नहीं है. यह फैसला कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

टैग्स:
  • Punjab
संबंधित ख़बरें
Amritsar airport drug seizure

अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा! बैंकॉक से आए यात्री के बैग से निकला करोड़ों का गांजा

Himanshi Khurana

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की धमकी! ई-मेल में जान से मारने की चेतावनी

Honey Sethi

नशे में पकड़ा गया सोशल मीडिया स्टार! डोप टेस्ट पॉजिटिव आते ही हनी सेठी गिरफ्तार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home